प्रदेश

!! शांतिपूर्वक मतदान के लिए शहर कांग्रेस कमेटी एवं डॉ विक्रांत भूरिया जी ने माना आभार!!

अरुण त्रिपाठी
रतलाम  १३ मई ;अभी तक; आज लोकसभा के चुनाव के मतदान शांतिपूर्वक ढंग से होने पर डॉ विक्रांत भूरिया एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने मतदाताओं  का आभार व्यक्त किया!
आज मतदान के आखिरी दिन झाबुआ विधायक डॉ विक्रांत भूरिया ने कांग्रेस प्रत्याशी श्री कांतिलाल जी भूरिया के समर्थन पर में विभिन्न पोलिंग बूथ पर उपस्थित कार्यकर्ताओं से जाकर मुलाकात की एवं प्रोत्साहित किया!! श्री भूरिया ने  कहां की निश्चित तौर पर भारी मतदान कांग्रेस पक्ष का होकर सत्ता परिवर्तन का सूचक है!!
इस अवसर पर श्री भूरिया के साथ रतलाम जिला (शहर) कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, प्रभु राठौड़, शैलेंद्र सिंह अठाना, जगदीश पहलवान, जोएब आरिफ, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी रहे!!

Related Articles

Back to top button