सकल जैन समाज द्वारा दीक्षार्थी बहिन चंदना का सम्मान

महावीर अग्रवाल

मन्दसौर १० मई। अभी तक  महावीर स्वास्थ्य केन्द्र दलौदा में विराजित प्रवर्तक विजयमुनिजी म.सा., प्रवर्तक प्रकाशमुनिजी म.सा., उपप्रवर्तक अरूणमुनिजी, राष्ट्रसंत कमलमुनिजी म.सा. एवं महासाध्वी प्रियदर्शनाजी तथा कल्पदर्शनाजी म.सा. के पावन सानिध्य में दीक्षार्थी बहिन सुश्री चंदना जैन का सम्मान का स्वागत सम्मान सकल जैन समाज मंदसौर के कार्यकारी अध्यक्ष नरेन्द्र मेहता, सहसंयोजक अशोक मारू, महामंत्री सुनील तलेरा, महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री राखी नाहर द्वारा किया गया। आज 11 मई को भागवती दीक्षा दलौदा में होगी।