श्री आर्यरक्षित सूरि जैन तीर्थधाम की प्रतिष्ठा समारोह का हुआ शुभारंभ, प्रथम दिवस कुुंभ स्थापना सहित कई अनुष्ठान हुए

महावीर अग्रवाल 

मंदसौर ९ दिसंबर ;अभी तक;  चन्द्रपुरा मेन रोड़ पर श्री पशुपतिनाथ मंदिर के समीप शिवना नदी के किनारे श्री आर्यरक्षित सूरि जैन तीर्थ धाम में श्री उवसग्गहरं पार्श्वनाथ आदि कई जिन बिम्बो एवं युग प्रधान प.पू. आचार्य श्री आर्यरक्षित सूरिराज की भव्य गुरू मूर्ति एवं अन्य देवी देवताओं की भव्यातिभव्य अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव शनिवार से नवनिमित तीर्थ धाम पर प्रारंभ हो चुका है।
                                         तीर्थधाम के प्रेरक आचार्य श्री अशोकसागर सूरिश्वरजी म.सा. की प्रेरणा व पावन निश्रा में 8 दिवसीय अष्ठानिका महोत्सव की शुरूआत शनिवार से हो चुकी है। कार्यक्रम के प्रथम दिवस आचार्य श्री एवं प.पू. जैन आचार्य श्री सौम्यचन्द्रसागरजी म.सा., श्री विवेकचन्द्रसागरजी म.सा. की पावन निश्रा में तीर्थधाम की पावन भूमि पर कुंभ स्थापना, ज्वारारोपण, दीपक स्थापना, जलयात्रा विधान, वेदिका पूजन, माणेकस्तभ रोपण, पंच कल्याणक पूजा, नवगृह पूजन दशदिग्पाल पूजन, अष्टमंगल पूजन, जिन शासनदेवी पूजन, क्षेत्रपाल पूजन, भैरव पूजन, लघु नंदावर्त पूजन, सर्वदेव देवी पूजन, 16 विद्यादेवी पूजन का आयेाजन प्रातः 7 बजे से दोपहर तक विद्वान पण्डितों व विधिकारकों के द्वारा कराया गया। जिसका धर्मलाभ क्रमशः रतनलालजी मोहनलालजी खमेसरा परिवार, पक्ष एवं शुभी संचेती परिवार, दरयावलसिंह लोढ़ा परिवार, शांतिलाल लोढ़ा (हिम्मत होम) परिवार, विरेन्द्र भण्डारी परिवार, धर्मेन्द्र चेतन खमेसरा परिवार, सागरमल रतनलाल भगत परिवार, प्रकाशचंद, प्रवीण, विनय संघवी परिवार, समरथमल खमेसरा परिवार, अरविन्द संघवी, परिवार, महावीर सकलेचा परिवार, राजेन्द्र खमेसरा, मुकेश खमेसरा परिवार, श्रीमाल परिवार जावरा, आशीष लुनिया परिवार ग्वालियर, कन्हैयालाल संघवी परिवार, अप्रेश भंडारी मोक्ष भण्डारी परिवार ने लिया।
                                     इन सभी अनुष्ठानों के अवसर पर श्रीं आर्यरक्षित सूरि धाम जैन तीर्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष शांतिलाल लोढ़ा (हिम्मत होम), उपाध्यक्ष मुकेश खमेसरा, सचिव दिलीप डांगी, सहसचिव दिलीप कुमार संघवी, कोषाध्यक्ष अनिल संघवी, ट्रस्टीगण लक्ष्मीलाल भण्डारी, नेमकुमार संघवी, विरेन्द्र भण्डारी, समाजसेवी हिम्मत लोढ़ा, शैलेन्द्र भण्डारी, अभिषेक खमेसरा, चेतन खमेसरा, धर्मेन्द्र खमेसरा आदि कई गणमान्य नागरिकगण भी उपस्थित थे। इन सभी के द्वारा भी सभी पूजा व अनुष्ठानों में सहभागिता की गई।
आज निकलेगा भव्य चल समारोह-
                                  आचार्य श्री अशोकसागरजी म.सा. की पावन प्रेरणा व अन्य जैन आचार्यों की पावन निश्रा में आर्यरक्षित तीर्थ धाम की प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य चल समारोह निकाला जायेगा। प्रातः 9 बजे श्री गोपालकृष्ण गौशाला परिसर से यह चल समारोह प्रारंभ होगा। इसके पूर्व चल समारोह में शामिल होने वाले धर्मालुजनों हतु यहां नवकारसी का भी आयोजन होगा। यहां से यह चल समारोह नगर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण कर पशुपतिनाथ मंदिर के समीप नवनिर्मित तीर्थ धाम पर पहुंचेगा। इस चल समरोह में 14 बग्गीयां, हाथी, घोड़े, प्रभुजी का रथ बेण्ड बाजे शामिल होंगे। इस ऐतिहासिक चल समारोह में बड़ी संख्या में मंदसौर नगरवासी व प्रतिष्ठा समारोह से जुड़े धर्मालुजन शामिल होंगे। मार्ग में अनेक स्थानों पर गहुलियां भी होगी।