श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज शहर पंचायत ने सकल जैन समाज के चल समारोह का किया भव्य स्वागत

महावीर अग्रवाल

मन्दसौर ४ अप्रैल ;अभी तक;  श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज शहर पंचायत मंदसौर द्वारा सकल जैन समाज द्वारा श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर निकाले गये चल समारोह दशपुर कुंज के पास पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

                      इस दौरान समाज अध्यक्ष अर्जुन डाबर ने भगवान महावीर के चित्र पर मार्ल्यापण व नमन किया तथा सकल जैन समाज के अध्यक्ष प्रदीप कीमती, कार्यकारी अध्यक्ष नरेन्द्र मेहता, संयोजक सुरेन्द्र लोढ़ा, उपसंयोजक अशोक मारू, कोषाध्यक्ष राजू संचेती, महामंत्री सुनील तलेरा, दिलीप रांका सहित चल समारोह में शामिल सभी जैन बंधुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

इस अवसर पर समाज अध्यक्ष अर्जुन डाबर, नागेश्वर सोनी, गोपाल सोनी धुंधड़का वाले, ओमप्रकाश  चौधरी, प्रोफेसर राधेश्याम सोनी, विनोद सोनी एसएसएन, राजेश सोनी प्रतापगढ़ वाला, हितेश सोनी सम्राट, जुगलकिशोर सोनी, कृष्णकांत सोनी बबेरिया, गोपाल बरखेड़ावाला, चन्द्रप्रकाश सोनी, अशोक सोनी पतंजलि, विजय सोनी एण्ड सोनी, अजय सोनी (कवि मुन्ना बेटरी), दीपक दिवान, विमल सोनी, विमल वर्मा, रोहन डाबर, अविनाश डाबर, अजय चौधरी, कैलाश सोनी तिरूपति, घनश्याम सोनी, राजा सोनी, चेतन सोनी, दीपेन्द्र सोनी, प्रियेश सोनी, कृष्णा डाबर, आशीष सोनी सीतामऊवाला, दीपक सोनी डगवाला, कमलेश सोनी पटवारी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।