सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने श्री राम जानकी मंदिर मे साफ सफाई कर किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

दीपक शर्मा
पन्ना ९ जनवरी ;अभी तक;  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं खजराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा आज एक दिवसीय प्रवास पर पन्ना पहुंचे ।इस दौरान उन्होंने श्री राम जानकी मंदिर मे साफ सफाई कर किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया।
                                  उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रत्येक दिन मंदिरों में सफाई करें और राम जन्मभूमि बन रहे ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर के कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाएं।श्री शर्मा ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशानुसार पूरे भारत में मंदिरों की साफ सफाई को लेकर चलाया जा रहा अभियान को सबको मिलकर सफल बनाना हे।
                                      इस मौके पर पूर्व मंत्री और पन्ना विधायक ब्रजेंद्र प्रताप सिंह और गुनौर विधायक राजेश वर्मा सहित भाजपा करकर्ता मौजूद रहे।वह दोपहर बाद कलेक्ट्रेट में आयोजित दिशा की बैठक में भी भाग लेगे।