प्रदेश

स्वच्छता ही सेवा अभियान में धनपुरी अव्वल, मुख्यमंत्री के हाथों सीएमओ ने ग्रहण किया प्रशस्ति पत्र

मोहम्मद सईद
शहडोल, 2 अक्टूबर ; अभी तक ; स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत् दो अक्टूबर को भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की उपस्थिति में आयोजित राज्य स्तरीय स्वच्छता दिवस कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद धनपुरी को सम्मानित किया गया है। नगर पालिका परिषद धनपुरी की ओर से मुख्य नगर पालिका अधिकारी धनपुरी प्रभात वरकड़े ने यह पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र ग्रहण किया। नगर पालिका परिषद् धनपुरी को स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलाए गए अभियानों में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रदेश में ब्लेैक स्पाट तथा जनभागीदारी गतिविधियों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। प्रदेश स्तर पर धनपुरी नगर पालिका द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करना शहडोल जिले के लिए गौरव की बात है।
                                     नगर पालिका परिषद धनपुरी द्वारा 2 अक्टूबर स्वच्छता दिवस के मौके पर श्रमदान उपरांत नगर पालिका परिषद धनपुरी में कार्यक्रम आयोजित कर प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन तथा इसके उपरांत मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में कुशाभाऊ ठाकरे अन्तराष्ट्रीय कान्वेकेशन सेन्टर भोपाल मे राज्य स्तरीय आयोजन का सीधा प्रसारण नगर पालिका परिषद् धनपुरी के सभागार में देखा और सुना गया।
नुक्कड़ नाटक व देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति
                                          उक्त कार्यक्रम में ग्रीन वेल्स पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देष्य से नुक्कड नाटक की प्रस्तुति दी। इसके उपरांत नगर पालिका के सफाई मित्रो द्वारा संचालित सरस्वती म्यूजिक बैण्ड पार्टी द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर देशभक्ति गीत की धुन की प्रस्तुती दी गयी।
इस मौके पर जैतपुर के विधायक जयसिंह मरावी, और नगर पालिका परिषद धनपुरी की अध्यक्ष श्रीमती रविन्दर कौर छावड़ा ने अपने उद्बोधन में स्वच्छता के प्रति अच्छा कार्य करने के लिये प्रोत्साहित किया।
                                                  कार्यक्रम में अच्छा कार्य करने वाले सफाई मित्रो, अभियान में विद्यालय के बच्चो के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता में अच्छा कार्य किये जाने, स्व सहायता समूहों, निकाय की स्वच्छता ब्रान्ड एम्बेसडर सरिता शर्मा, ठोस अपषिष्ठ प्रबंधन केन्द्र में अपना सराहनीय योगदान देने वाले समाजसेवी अरविन्द सिंह और सरस्वती म्यूजिक बैण्ड पार्टी की टीम को प्रमाण-पत्र प्रदान कर पुरूस्कृत किया गया।
यह भी रहे उपस्थित
                                                           कार्यक्रम में आनंद कचेर, भोला पनिका, स्कंद सोनी सभापति, नारायण जायसवाल, पूजा कोल, चन्द्रकांता कोलम, सुकृति सिंह, कैलास सोनकर, सूर्यप्रकाश रजक, राम दुबे, पुरूषोत्तम गुप्ता, पीयूष द्विवेद्वी, बृजेष पाण्डेय, रामविषाल नापित, आईबी सिंह, अमित सिंह, मीना भंडारी, संजय श्रीवास्तव, राजन खुरसैल एवं नगर पालिका के कर्मचारी, पीएम श्री कन्या स्कूल धनपुरी, एमजीएम स्कूल धनपुरी, ग्रीन वेल्स स्कूल धनपुरी कें छात्र, शिक्षक, सीएसआर पार्टनर गोदरेज प्रापट्रीज इम्पलीमेंटषन, पार्टनर स्वयंसेवी संस्था फीडबैक फाऊंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रॉजेक्ट मैनेजर राहुल कुमार तथा उनकी पूरी टीम उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button