कांग्रेश की सरकार बनते ही लागू होगी पांच गारंटी- अमित द्विवेदी

 एस पी वर्मा
सिंगरौली २३ जुलाई ;अभी तक;  मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी के द्वारा 80 सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र के टूसाखाड़ में नारी सम्मान योजना के तहत फार्म भरवाया गया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहे। नारी सम्मान योजना के पंजीयन के दौरान सैकडों के करीब महिलाओं का पंजीयन कराया गया।
                                   पंजीयन के उपरांत मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी ने कहा कि कमलनाथ सरकार बनते ही 5 गारंटी योजना 500 में गैस सिलेंडर,1500 रुपए नारी सम्मान की योजना , 100 यूनिट बिजली का बिल माफ एवम किसानों का कर्जा होगा माफ जैसी जनहितैशी योजनाओं का लाभ कांग्रेस की कमलनाथ सरकार देगी मप्र की वर्तमान सरकारों ने लगातार जनता के साथ छलावा किया है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश को कर्ज में डुबो दिया है मध्य प्रदेश की ऐसी स्थिति निर्मित हो गई है कि कर्ज के तले पूरी तरीके से दब चुका है। यही वजह है कि रसोई गैस से लेकर रोजमर्रा की वस्तुओं में भारी बढ़ोतरी भाजपा सरकार में हो रही है। महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। ऐसी भ्रष्ट सरकार को मध्यप्रदेश से हटाना जरूरी हो गया है। हम सब संकल्प लें कि मध्यप्रदेश में इस बार कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। और मध्य प्रदेश को कर्ज से मुक्त कराएंगे।  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वचन लिया है कि जो वादा मध्य प्रदेश की जनता से कर रहे हैं उसे हर हाल में पूरा करेंगे। नारी सम्मान को झुकने नहीं देंगे। नारी सम्मान का जो फार्म भरवाया जा रहा है और जो वादा किया गया है वह पूरा करने का संकल्प कांग्रेस ने लिया है।
                                     वही श्री द्विवेदी ने कहा कि मध्यप्रदेश में इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेश को जीत दिलाये। आप सभी का साथ मिलेगा तो मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और मध्य प्रदेश को विकास की प्रगति के पथ पर ले जाने का लक्ष्य कांग्रेस ने लिया है। इस दौरान रवींद्र पटेल पार्षद, सरपंच लाले शाह, एडवोकेट इंदेश दुबे, संत बालेश्वर तिवारी, अरविन्द कुमार दुबे, ओम प्रकाश दुबे, अमन विश्वकर्मा, विकाश विश्वकर्मा,चक्रवर्ती जायसवाल, राजेंद्र सिंह गोड, रमाशंकर पनिका, प्रेम सागर जयशवाल सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।