प्रदेश में भाजपा सरकार फिर भी भाजपा अध्यक्ष के कार्यक्रम हेतु₹11000 जमा करने पड़े

 प्रदीप सेठिया
बड़वाह ६ नवंबर ;अभी तक;  मध्य प्रदेश में सरकार भले ही भाजपा की हो परंतु चुनाव आचार संहिता के नियम सबके लिए बराबर है।
                                   जानकार सूत्रों के अनुसार इसके तहत खरगोन जिले के  बड़वाह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा के मंगलवार 7 नवंबर के कार्यक्रम हेतु हेलीपैड जनसभा मंच बनाने एवं लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह के आरक्षण का कुल व्यय ₹ 11000 शासन के खाते में जमा करवाए गए
                             जेपी नड्डा 7 नवंबर मंगलवार बड़वाह आएंगे।  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार 7 नवंबर को सुबह 11:30 बजे विधानसभा चुनाव के संदर्भ में बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सचिन बिरला के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।  जेपी नड्डा हेलीकॉप्टर से स्थानीय कॉलेज मैदान पर उतरेंगे।
                            यह जानकारी सांसद समन्वय क जितेंद्र सुराणा एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर ने दी