कोई भी समुदाय किसी एक व्यक्ति का मोहताज होता है-नटराजन

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर  ५ नवंबर ;अभी तक;  पिपलियामंडी।दलित समाज मे कई समुदाय है बारी बारी से सभी समुदायों को प्रतिनिधित्व देना राजनीतिक दल का कर्तव्य है।यह बात रविबार को पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने कही।वे काचरिया चंद्रावत में कांग्रेस प्रत्याक्षी परशुराम सिसोदिया के जन सम्पर्क के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रही थी।उन्होंने कहा
                                                   पहले मेघवाल समाज को मौका मिला अब अन्य समाज को मौका मिल गया तो उसमें गलती क्या है।ये कहना के मेघवाल समाज का अपमान हुआ कोई भी समुदाय किसी एक व्यक्ति का मोहताज होता है और एक व्यक्ति को मौका नही देने से समाज के अस्तित्व का सवाल खड़ा होता है।और जब पार्टी ने किसी समुदाय के व्यक्ति को दो बार यह मौका दे दिया तो सारी बाते यही समाप्त हो जाती है।पूर्व विधायक पुष्पा भारतीय ने कहा कि कांग्रेस ने मेघवाल समाज को टिकट नहीं दिया ये आरोप लगाना गलत है कांग्रेस ने मेघवाल समाज को 6 बार टिकट दिए हैं जिसमें दो बार मल्हारगढ़ विधानसभा में दो बार मुझे दिए और दो बार मेरे ससुर जी को दिए ऐसे में कांग्रेस पर आरोप नहीं लगा सकते भाजपा पर लगा सकते हैं । इसलिए बहकावे में नहीं आए की मेघवाल समाज कांग्रेस का बहिष्कार करेगा। में खुद मेघवाल समाज की होकर यह बात कहती हूं कि मेघवाल समाज का एक एक वोटर कांग्रेस के हाथ के पंजे पर बटन दबाकर कांग्रेस की पेटियों को भरेगा।
                                     उन्होंने कहा कि मेघवाल समाज मे इंजीनीयर डॉक्टर कलेक्टर एसपी सभी मिलेंगे वो कांग्रेस की देन है।नाराज में भी हो सकती हूं सिसोदिया को टिकिट कैसे दिया में भी कह सकती हूं मगर पार्टी को जिसको टिकिट देना था दे दिया समाज से व्यक्ति की पहचान नही होती पार्टी से व्यक्ति की पहचान होती है निर्दलीय प्रत्याक्षी की पहचान कांग्रेस पार्टी से बनी है वो आज मनमानी कर ले कल खुद पछतायेंगे।कांग्रेस प्रत्याक्षी परशुराम सिसोदिया ने कहा की संसदीय क्षेत्र में कभी बागी का कोई अस्तित्व रहा है  आप मुझे आशीर्वाद दे में आपका बेटा बनकर काम करूंगा । कांग्रेस की सरकार बन रही है कमलनाथ जी मुख्यमंत्री बनेंगे ।तो किसानों का कर्जा माफ़ होगा,महिलाओ को 1500 रुपये महीना व 500 रुपये गेस की टँकी मिलेगी। 100 यूनिट माफ 200 यूनिट माफ़ होगा ।डोडाचूरा को एनडीपीएस से बाहर करेंगे । काचरिया चन्द्रावत में श्री सिसोदिया को केले से टोला गया।
                                            इस दौरान पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल ,पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रातड़िया ने भी संबोधित किया। श्री सिसोदिया रविवार को थडोद,बाबुखेड़ा,डीकनिया ,बाबुखेड़ा,चावली, आक्या,बादरी बड़ी गुडभेली सहित कई गांवो में जन्मसपर्क कर मतदाताओं से आशीर्वाद लिया। इस दौरान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा पूर्व विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष तुलसीराम पाटीदार ,अनिल बोराना,गणपतलाल पंवार हरमाला ,जिला पंचायत सदस्य भोपालसिंह सौलंकी ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैयालाल पाटीदार ,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विनोद पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पा डांगी ,विजेश मालेचा,पिपलिया मंडी नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष चौथमल गुप्ता, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामप्रसाद पोरवाल,सेवादल कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नागूसिंह   ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष पंकज बोराना,नरेश जजवानी,आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।