भाजपा प्रत्याशी यशपालसिंह सिसोदिया ने किया मंदसौर नगर में जनसम्पर्क

महावीर अग्रवाल
मंदसौर ९ नवंबर ;अभी तक;  भाजपा की सरकार ने हर वर्ग का कल्याण किया है, बहनाओं को लाडली बहना बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है। बेटियों को सशक्त बनाया है, उनके जन्म से लेकर विवाह तक की चिंता मप्र की सरकार करती है। किसानों को सम्मान निधी भाजपा की सरकार देती है, युवाओं के लिए सिखों कमाओं योजना भाजपा की सरकार लाती है, युवाओं को रोजगार भाजपा की सरकार देती है, हर व्यक्ति को आवास की गारंटी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देते है। हर वर्ग के लिए भाजपा ने कोई ना कोई योजना लागू की है। भाजपा की सरकार ने ही देश और प्रदेश के साथ मंदसौर विधानसभा क्षेत्र का सर्वागिण विकास किया है। मंदसौर को महानगरों की तर्ज पर सज्जित किया जा रहा है।
                                    यह बात मंदसौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी यशपालसिंह सिसोदिया ने मंदसौर नगर के वार्ड क्रमांक 18, 23, 24, 25 में चन्द्रशेखर आजाद प्रतिमा, कालका माता रोड़ श्रवण रजवानिया के घर से राजु अखेरिया के मकान होकर चौबदार घट्टा, तेलिया गली, राजेशजी सोनी के घर से जाम्बुवाला स्थानक, बामना गली, नीम चौक, पुरानी तहसील गोपाल बथमी की गली से घडियाल दरवाजा, अशोक मार्ग से श्रृंगार गली से भोईवाडा होकर अम्बावाडी तक जनसंपर्क किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कियावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश पालीवाल ,नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर,  मंडल अध्यक्ष अजय जी आसेरी, मंडल महामंत्री नितिन बृजवानी अमन  फरकिया, शहजाद पटेल राजेश एरावाला ,संजय डॉलर मुकेश खेमीसरा ,सुनील जैन महाबली ,नरेंद्र पवार ,धर्मेंद्र जटिया ,विक्रम भैरवी ,मयंक मावर ,रॉकी यादव अंशुल बैरागी रामेश्वर मकवाना ,श्रवण रजवानिया सुरेश देवड़ा समेत वरिष्ठ भाजपा नेता, भाजपा पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता साथ थे। जनसम्पर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी यशपालसिंह सिसोदिया का पूरे क्षेत्र की जनता ने स्वागत किया, फूल बरसाऐ गऐ, पुष्पमाला से स्वागत किया गया तथा कई जगहों पर साफे बांधे गऐ, तिलक लगाया गया। युवाओ, बुजूर्गो और मातृशक्ति ने श्री सिसोदिया का स्वागत किया।
                                         जनसम्पर्क के दौरान संवाद करते हुए भाजपा प्रत्याशी यशपालसिंह सिसोदिया ने कहा कि भाजपा की सरकार हर वर्ग की चिंता करती है। मंदसौर मेें स्वच्छ पेयजल नलों के माध्यम से मिल सके इसके लिए अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट की मंदसौर में स्थापना की गईं। बारिश के दिनों मंे मंदसौर के प्रमुख व्यवसाईक क्षेत्र सम्राट मार्केट, धानमंडी क्षेत्र में जलभराव नहीं हो इसके लिए अत्याधुनिक पंप हाउस भाजपा की सरकार ने बनाऐ है, अत्याधुनिक कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण भाजपा ने किया है, परिवहन विभाग का  सर्वसुविधायुक्त कार्यालय भाजपा की सरकार ने बनाया है। हर क्षेत्र में विकास के काम भाजपा की सरकार ने किए है। श्री सिसोदिया ने कहा मंदसौर के कोने-कोने में विकास भाजपा ने किया है। खेल सुविधाओं को बढावा भाजपा की सरकार ने दिया है, बीस बरस पहले मंदसौर में बच्चों केे खेलने के लिए कहीं भी सुविधा नहीं थी लेकिन भाजपा सरकार ने नूतन ग्राउण्ड को संवारा, हॉकी का एस्टोटर्फ बनाया। गांव-गांव में खेल सुविधाऐ दी, ग्राउण्ड बनाऐ। शिक्षा के क्षेत्र में विकास किया, चिकित्सा के क्षेत्र में भाजपा की सरकार ने विकास किया जिसके कारण आज मंदसौर किसी से भी कम नहीं है। श्री सिसोदिया ने कहा कि विकास का यह सिलसिला टूटे नहीं इसके लिए जरूरी है जनता का सहयोग और साथ चाहिऐ।
अभिभाषक संघ में भी सिसोदिया ने किया जनसम्पर्क
                                  मंदसौर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी यशपालसिंह सिसोदिया ने मंदसौर के अभिभाषक संघ में भी जनसम्पर्क किया। इस दौरान अनेक अभिभाषकों ने श्री सिसोदिया का पुष्पमाला से स्वागत किया।
                                        नीमच में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में सम्मिलित होकर मंदसौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी यशपालसिंह सिसोदिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिवादन किया।