डायनामिक क्लब की बोर्ड मीटिंग आयोजित हुई, पक्षी दाना डाला गया

महावीर अग्रवाल
 मन्दसौर १६ जुलाई ;अभी तक;  लायंस क्लब मंदसौर डायनेमिक के पदाधिकारियों व संचालक मंडल की प्रथम बैठक हेमा लौड़ा के निवास पर आयोजित हुई बैठक को संबोधित करते हुए क्लब अध्यक्ष लायन पुष्पा चेलावत ने कहा कि प्रांत पाल संजीव कुमार जैन द्वारा प्रदत्त इस वर्ष के सात
                                      सितारा कार्यक्रमों के अंतर्गत डायनेमिक क्लब द्वारा गतिविधियां आयोजित की जा रही है।  चलें गांव की ओर जीव दया सशक्त नारी सशक्त समाज युवा शक्ति स्वास्थ्य शिक्षा पर्यावरण आदि के तहत प्रोग्राम व सेवा कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं इनके अलावा रचनात्मक मनोरंजक व धार्मिक तथा सामाजिक कार्यक्रम भी क्लब द्वारा आयोजित किए जाएंगे इस अवसर पर क्लब उपाध्यक्ष ललिता मेहता,नीता छापरवाल सचिव मनीषा मंडवारिया,सह सचिव रीमा सैनी, कोषाध्यक्ष पूजा गांधी,विनीता कीमती,सुषमा नाहटा डॉ  चंदा कोठारी,मधुरम पोरवाल, सुमित्रा चौधरी, चंद्रकांता पुरानीक,हेमा लोढ़ा,मनीषा सोनी , रीमा यानी आदि पदाधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।बैठक का संचालन कोषाध्यक्ष पूजा गांधी ने किया। आभार सचिव मनीषा मंडवारिया ने माना।
 बैठक के पश्चात सभी पदाधिकारियों द्वारा जीव दया प्रकल्प के तहत तेलिया तालाब पहुंचकर पक्षियों के लिये पक्षी दाना ज्वार भी डाली गई।