गौ वंश को आहार कराया

महावीर अग्रवाल
      मन्दसौर १० जुलाई ;अभी तक;     गणिनी आर्यिका सूभुषणमति माताजी के 66 वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में हूमड़ मित्र मंडल बंडीजी का बाग के सदस्यों द्वारा बस स्टैंड पर संचालित गौ शाला में गौ वंश को हरित तृण का आहार कराया गया
        इस अवसर पर गणिनी आर्यिका के निर्देशन मे आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय ऊं ह्लीं नमः जाप्यानुष्ठान के संयोजक जितेन्द्र दोशी द्वारा पूज्य माताजी के मन्दसौर में हुए ऐतिहासिक चातुर्मास के संस्मरण सुनाते हुए आगामी अक्टूबर माह की दिनांक 15.10.23 से 28.10.23तक घर घर चलने वाले ऊं ह्लीं नमः जाप्यानुष्ठान में सर्वाधिक संख्या में भांग लेकर पुण्य अर्जित करने की अपील की
         इस अवसर पर मित्र मंडल के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश मिंडा अध्यक्ष विनोद मिंडा ने भी सम्बोधित करते हुए जाप्यानुष्ठान को सफल बनाने की अपील की कार्यक्रम में सुशील कियावत नरेश मिंडा संजय मिंडा अशोक मेहता विपिन दोशी निर्मल मेहता अशोक दोशी रविन्द्र मेहता सीमा मिंडा जम्बू मेहता माया गांधी पुष्पा मिंडा किरण दोशी आदि अनेक सदस्यों ने उपस्थित होकर पूज्य माताजी के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए अर्ध समर्पित किया अन्त में आभार सचिव सुशील कियावत ने माना