राज्य स्तरीय वुशु (मार्शल आर्ट) प्रतियोगिता में दिव्यांश राव का चयन

महावीर अग्रवाल

 मन्दसौर २३ अगस्त ;अभी तक;  श्री साई पब्लिक स्कूल दलौदा में अध्ययनरत छात्र दिव्यांश राव पिता संतोष राव (कक्षा 11) का जूनियर वर्ग में राज्य स्तरीय वुशु ( मार्शल आर्ट) प्रतियोगिता में चयन हुआ।
                           विद्यालय कोच सुश्री असमा बी ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 24 से 28 अगस्त 2023 तक ग्वालियर में आयोजित होने वाली स्कूल  शालेय राज्य स्तरीय वुशु ( मार्शल आर्ट) प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।
                           इस अवसर पर संस्था संचालक मोहसिन अख्तर, प्राचार्य नरेंद्र सिंह सोलंकी, उप प्राचार्य मनोज शर्मा, वुशु (मार्शल आर्ट) प्रशिक्षक सुश्री असमा बी एवं समस्त विद्यालय परिवार ने चयनित खिलाड़ी एवं उनके परिवारजन को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।