प्रदेश

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में मनाया गया

महावीर अग्रवाल
मंदसौर 14 अगस्त ;अभी तक ;   भारत के विभाजन के दौरान जिन परिवारों के सदस्यों को प्राण न्यौछावर करने पड़े, उन परिवारों को नमन करते हुए ऐसे लोगों की स्मृति में 14 अगस्त, 2024 को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया गया।
                                         यह सर्वविदित है कि देश का विभाजन किसी विभीषिका से कम नहीं था। भारत के लाखों लोगों ने बलिदान देकर आजादी प्राप्त की थी, ऐसे समय पर देश का दो टुकड़ों में बँट जाने का दर्द लाखों परिवारों में एक गहरे जख्म की तरह घर कर गया है। इसी समय बंगाल का भी विभाजन हुआ। इसमें बंगाल के पूर्वी हिस्से को भारत से अलग कर पूर्वी पाकिस्तान बना दिया गया था; जो कि सन् 1971 में बांग्लादेश के रूप में एक स्वतंत्र राष्ट्र बना। भारत के इस भौगोलिक बंटवारे ने देश के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक तथा मानसिक रूप से झकझोर दिया था। ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ हमें न सिर्फ भेद- भाव, वैमनस्य एवं दुर्भावना को खत्म करने की याद दिलायेगा बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानव सशक्तिकरण की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल सहित जिलाधिकारी, कर्मचारी, आम नागरिक मौजूद थे

Related Articles

Back to top button