आशा उषा कार्यकर्ता संघ की ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न

दीपक शर्मा

पन्ना १६ अप्रैल ;अभी तक; आशा उषा कार्यकर्ता संघ ब्लॉक गुनौर की बैठक ग्राम महाराजपुरा पंचायत कठवरिया में आहूत की गई जिसमें प्रदेश स्तरीय होने वाले आंदोलन एवं स्थानीय समस्याओं के संबंध में चर्चा की गई।

                            चर्चा के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती जानकी चौधरी ने प्रदेश स्तरीय आंदोलन में सभी आशा एवं उषा बहनों से आग्रह किया है कि बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी एवं अपनी मांगों के लिए लघु वेतन कर्मचारी संघ के नेतृत्व में आर या पार की लड़ाई लड़ेगी बैठक में मुख्य रूप से जिले से पहुंचे अतिथि लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अशोक पांडे अंशकालीन कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष श्रीमती संतोषी वर्मा दीपा पटेल, राजवती पटेल, सोमवती सेन, गीता चौधरी, जानकी चौधरी आदि सभी आशा एवं ऊशा कार्यकर्ता समिल रही।