मन्दसौर विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर की दुर्घटना में मृत्यु

महावीर अग्रवाल

मन्दसौर १६ अप्रैल ;अभी तक;  यहां से कोई 50 किमी दूर रतलाम जिले के जावरा के निकट हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से कार दुर्घटना में मन्दसौर विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर भारत सिंह रावत की मृत्यु हो गई । वे 52 वर्ष के थे।
                          जावरा हाइवे पुलिस थाने टीआई श्री प्रकाश गडरिया ने बताया कि गत रात में जावरा से कोई 5 किमी की दूरी पर मन्दसौर विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर रावत के कार दुर्घटना में घायल होने के बाद उन्हें जावरा अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें रतलाम रेफर किया गया था जहां उनकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना  कार ड्राइवर शानू भी घायल हक गया जिसे रतलाम भर्ती कराया गया है।
                              मन्दसौर महाविद्यालय के डायरेक्टर श्री राहुल नाहटा ने बताया कि दुर्घटना में कार के दो टुकड़े हो गए । रावत मन्दसौर महाविद्यालय में कोई डेढ़ वर्ष से वाइस चांसलर थे। वे उत्तराखंड के हल्दुनि के रहने वाले थे। उनके दो बेटियां है जो विदेश में है और वे कल तक मन्दसौर आ जाएगी उसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।