अपना समय आयेगा सभी कार्यकर्ता एक जुटता के साथ लोकसभा चुनाव के लिए कार्य करेंः-संजय यादव

दीपक शर्मा

पन्ना २० जनवरी ;अभी तक; पन्ना प्रवास पर आये लोकसभा प्रभारी पूर्व विधायक संजय यादव ने स्थानीय सर्किट हाउस मे पार्टी कार्यकर्ताओ की बैठक लेते हुए उनमे जोश भरने का प्रयास किया तथा कहा कि चुनाव हार जाने से हमे निराश नही होना है, कांग्रेस पार्टी ने देश से अंग्रेजो को खदेडा है, चुनाव मे हार जीत होती रहती है लेकिन अपने मनोबल को हमेशा उपर रखे तथा जनता की लडाई लडने मे पीछे न रहे षडयंत्र कारी भाजपा को यही जनता बुरी तरह से हरायेगी। सिर्फ हमें जनता की लडाई लडने के लिए हमेशा तैयार रहना है।

उन्होने कहा सभी कार्यकर्ता एक जुटता से लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लें। आगामी दिनो मे लोकसभा स्तरीय बडा आन्दोलन किया जायेगा तथा भ्रष्टाचार मे डूबी भाजपा को बेनकाब करेगें तथा निष्क्रिय सांसद के कारनामो को उजागर करेगें। अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओ को बूथ स्तर तक मजबूत करना है तथा उन्हे निराशा से निकालते हुए आम जनता से सतत संपर्क रखने की आवश्यकता है। जिसे हमें करना होगा। उक्त बैठक मे अनेक लोग उपस्थित रहे। जिनमे मुख्य रूप से जिला प्रभारी जीवन पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवजीत सिंह, पूर्व विधायक, श्रीकांत दुबे, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती दिव्यारानी, श्रीमती शारदा पाठक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह परमार, पूर्व प्रदेश सचिव वीरेन्द्र द्विवेदी, राम किशोर मिश्रा, पूर्व प्रत्याशी भरत मिलन पान्डेय, केशव प्रताप सिंह, सेवालाल पटेल, सुनील अवस्थी, राकेश शर्मा, दीपचन्द्र अग्रवाल, राम औतार तिवारी, डीके दुबे, राजेश तिवारी, छोटे दीक्षित, रम्मू मणि यादव, श्रीमती आस्था तिवारी, दीपक तिवारी, राकेश गर्ग, अर्जुन बागरी, पुरषोत्तम जडिया, मार्तण्ड बुन्देला, ब्लाक अध्यक्ष दादूराम मिश्रा, अक्षय तिवारी, महेन्द्र लोधी, रशीद सौदागर, मनीष मिश्रा, जितेन्द्र जाटव, सेवालाल पटेल, वैभव थापक, अंकित शर्मा, पवन जैन, रेहान मोहम्मद, अनीष खान आदि।