पूर्व मंत्री ने भ्रमण कर ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति का लिया जायजा

दीपक शर्मा

पन्ना ४ मार्च ;अभी तक;  पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने सोमवार को अजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति का खेतों में पहुंचकर जायजा लिया और प्रभावित किसानों से संवाद कर नुकसान की भरपाई तथा हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। उ

न्होंने आश्वस्त किया कि समय सीमा में सर्वे उपरांत अविलंब राहत राशि स्वीकृत कर वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी तथा शासन के निर्देशानुसार सभी प्रभावित कृषकों को क्षति अनुसार निर्धारित मुआवजा राशि मिलेगी।

पूर्व मंत्री ने अजयगढ़ तहसील के ग्राम मझगांय, बालूपुर, बिलाही, गुमानगंज, मोहाना, निम्हा, बरकोला, सिमरधा, उदयपुर सहित अन्य ग्रामों में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भ्रमण कर नुकसान का जायजा लिया। अधिकारियों से तात्कालिक सहायता के संबंध में चर्चा भी की।