कुयें में जहरीली गैस के चपेट में आने से 2 युवकों की मौत

आनंद ताम्रकार

बालाघाट 19 अगस्त ;अभी तक;  जिले के खैरलांजी थाना क्षेत्र के ग्राम घोटी में जहरीली गैस के चपेट में आने से 2 युवकों की मौत हो गई।

                         यह हादसा आज सुबह  हुआ जब कुयें में जहरीली गैस के रिसाव से 2 युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक एक ही गांव के निवासी है।

                       पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर शव को कुएं से निकालने का प्रयास किया जा रहा है पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है की आज दोपहर लगभग 12 बजे दुर्जन बाहेश्वर के खेत में स्थित कुएं में अजय पिता दुर्जन बाहेश्वर और दुर्गेश पिता बलिराम बाहेश्वर 19 वर्ष दोनों मोटर का फुटबॉल वाला पाइप पानी में डूबने की वजह से उसे बाहर निकालने के लिए कुएं में उतरे थे की वे जहरीली गैस के चपेट में आगये और दोनों कुएं में गिर गये।

                        पुलिस निरीक्षक जयसिंहराम बरडे से इस घटना की पुष्टि की है उन्होने अवगत कराया की शव को बाहर निकालने की कार्यवाही की जा रही है।