प्रदेश

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महावीर अग्रवाल
 मंदसौर 8 जून ;अभी तक;  नगर परिषद नारायणगढ़ द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब की पाल पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाकर तालाब के आसपास सफाई करवायी गई। उसके बाद शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय पर जल संरक्षण विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ चढ़कर हिस्सा लिया।
                                    कार्यक्रम मे नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ममता कुँवर चौहान, उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र रूपरा, सीएमओ श्री प्रमोद जैन, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ता, विद्यालय प्राचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, स्थानीय नागरिकों, एवं निकाय कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button