जनकल्याण गौरक्षा समिति के नवीन कार्यालय  का शुभारंभ  

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २३ जून ;अभी तक;  जनकल्याण गौरक्षा समिति के स्थानीय कालाखेत में नवीन कार्यालय का श्री तीन छत्री बालाजी धाम महंत श्री श्री 108 श्री रामकिशोरदास जी महाराज के सानिध्य में संगठन संरक्षक डॉ. भानुप्रताप सिंह सिसोदिया व संयोजक नरेंद्र प्रह्लाद बंधवार द्वारा शुभारंभ किया गया।
                    उक्त जानकारी देते हुए संगठन मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह सोलंकी ने बताया गया कि संगठन निरंतर 7 वर्षाे से गौसेवा व मानव हित के प्रति कार्य कर रहा है व आगे भी इसी प्रकार सेवा में तत्पर रहेगा।
                          इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष कपिल माली, वरिष्ठ सलाहकार दिलीप भावसार, सलाहकार गोपाल दास बैरागी, सचिव दीपक प्रजापत, कानूनी सलाहकार घनश्याम गुजराती, कोषाध्यक्ष रोहित देवड़ा, गोपाल जी सोपरा, प्रकाश ग्वाला, शौकीन नलवाया, विवेक भावसार, जितेंद्र ग्वाला, सचिन माली, बबलू देवड़ा, राहुल माली, आदित्य माली, बबलू माली, विष्णु प्रजापति, प्रिंस जैन, पवन माली, राजेन्द्र शुक्ला, युवराज सिंह देवड़ा, पीयूष शर्मा आदि सहयोगी उपस्थित रहे।