तेली समाज के दो दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कार द्वारा मन्दसौर पहुची जशोदाबेन मोदी

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ७ मार्च ;अभी तक;  तेली समाज के दो दिवसीय कार्यक्रम मे भाग लेने के लिए आज शाम गुजरात के उंझा से कार द्वारा 400 किमी चल कर मंदसौर पहुची जशोदाबेन मोदी। आपके साथ श्री अशोक मोदी भी आए है।
                                                   मन्दसौर नगर आगमन पर समाज द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए एक शोभायात्रा निकाली गई जो तेलिया तालाब पहुची जहां उन्होंने माँ कर्मा की आरती की । यहां आपको तेलिया तालाब की रक्षा के लिए ज्ञापन दिया वहीं अन्य कामो के लिए भी लोगो ने  ज्ञापन देकर इन्हें प्रधानमंत्री तक पहुचाने काआग्रह भी किया । तेलिया तालाब पर एक सभा का आयोजन भी रखा गया जिसको विभिन्न वक्ताओं ने सम्बोधित किया।
                                             उक्त जानकारी तेली समाज के राष्ट्रीय महासचिव श्री कांतिलाल राठौर ने दी। उन्होंने बताया कि तेलिया तालाब पर आयोजित सभा मे महिलाओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर जशोदाबेन मोदी का सम्मान भी किया गया। उन्होंने बताया कि आपके साथ मध्यप्रदेश तेल घाणी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रवि किरण साहू भी थे। उन्होंने बताया कि रात्रि विश्राम सर्किट पर करेगी तथा कल सुबह श्री पशुपतिनाथ महादेव के पूजा , अभिषेक कर समाज के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वापस गुजरात के लिए निकल जाएगी।