लायंस क्लब की रिजन कांफ्रेस में लायंस मंदसौर डायनामिक को मिले 8 पुरस्कार

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर ५ मार्च ;अभी तक;  लायंस क्लब के रिजनल कांफ्रेस में लायंस क्लब मंदसौर डायनामिक अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा चेलावत को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष के अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही क्लब द्वारा की गई अन्य गतिविधियों के लिये भी 8 पुरस्कारों से सम्मानित किया।
                                      विगत दिनों लायंस क्लब रीनज-12 डिस्ट्रीक्ट 3233-ई-2 की रीजनल काफ्रेंस कुशाभाऊ ठाकरे आडिटोरियम मंदसौर में लायंस क्लब अंतर्राष्ट्रीय की पूर्व निर्देशक लायन अरूणा ओसवाल के मुख्य आतिथ्य एवं लायंस क्लब 3222-ई-2 के पूर्व डिस्ट्रीक्ट गर्वनर लायन दिलीप तोषनीवाल, सांसद बंशीलाल गुर्जर के विशेष आतिथ्य एवं रिजन चेयरमेन लायन विजय पलोड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें 17 क्लबों के 300 सदस्यों ने सहभागिता की।
                                  इस रिजनल काफ्रेंस में लायंस क्लब मंदसौर डायनामिक की अध्यक्ष लायन पुष्पा चेलावत को रिजन का सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष घोषित किया गया। साथ ही साथ मंदसौर डायनामिक को सर्वश्रेष्ठ फोटो प्रदर्शनी, सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण कायाकल्प, सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा शिविर, सर्वश्रेष्ठ इमेज बिल्डिंग, श्रेष्ठ महिला सशक्तिकरण इत्यादि पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
                              स्मरण रहे कि वर्ष उपरांत लायंस क्लब मंदसौर डायनामिक मात्र 15 माह पुराना सबसे  योवन क्लब है। इस क्लब ने वर्ष पर्यन्त समाजसेवी गतिविधियों की बौछार कर दी।
                                  एक वर्ष में लगभग 250 से अधिक समाजसेवी गतिविधियां संचालित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया था। मुख्य अतिथि अरूणा ओसवाल सहित लायंस मंदसौर डायनामिक के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्याओं ने श्रीमती पुष्पा चेलावत को इस हेतु बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।