प्रदेश

लायंस क्लब डायनेमिक द्वारा चित्कार निर्भया से अभया तक के अंतर्गत विशेष परिचर्चा का आयोजन हुआ

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर ३ सितम्बर ;अभी तक ;   निर्भया से अभया तक की दर्द भरी चित्कार से सम्पूर्ण नारी जगत में हाहाकार है मन द्रवित है, शब्द मौन है और मानवता शर्मसार है।
                                            उक्त उद्बोधन लायंस क्लब मंदसौर डायनामिक की अध्यक्ष लायन चित्रा मण्डलोई ने क्लब द्वारा चित्कार निर्भया से अभया तक के अंतर्गत  ‘‘बेटियो पर होने वाले अपराध को रोकने में महिलाओं की भूमिका’’ विषय पर परिचर्चा एवं सुझाव कार्यक्रम में अपने स्वागत उद्बोधन में व्यक्त किये। इसलिये सभी वर्ग व जाति समाज की मातृशक्ति का आव्हान किया कि नारीत्व के बैनर तले नगरपालिका सभागार में मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, उपाध्यक्ष नम्रता चावला ने दीप प्रज्वलित कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। सभी महिलाओं ने इस विभीत्स को रोकने के लिये अपने-अपने विचार रखे। प्रत्येक महिला ने अपने उद्गार व्यक्त किये। 22 महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
                                             नपाध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, उपाध्यक्ष नम्रता चावला, ज्योति भाचावत, सीमा जैन, सुषमा नाहटा, रचना पोरवाल, मेघा पोरवाल, रूपल संचेती, रमा माथुर, डॉ. अंजली खमेसरा, रीना पोरवाल, नेहा संचेती, नीलम जैसवानी, समता पोरवाल, प्रीति रत्नावत, आशा कोठारी, अलका गर्ग, लता जैसवानी, रीटा पारिख, मनीषा सोनी, रेखा रातड़िया सभी ने अ प नी-अपनी बात कही। सभी ने आव्हान किया कि महिलाओं पर अत्याचारों को रोकने हेतु कानून व्यवस्था को सख्त करना होगा, नशा भी एक कारण है जिस पर प्रतिबंध लगाया जाये। महिलाओं से आव्हान किया कि एकांत व अंधेरे में अकेले ना रहे। आत्मरक्षा के गुर सीखे। अपनी गरिमा बनाये रखे। साथ ही मांग की कि अश्लिल चित्रण मोबाइल में बंद होने चाहिये। कहीं भी संदिग्ध व्यक्ति या घटना दिखे तो उसका विरोध करे, पीड़िता की सहायता करे। कानून का सख्य होना नितांत जरूरी है। बेटिया सुरक्षित ही नहीं हो तो कैसे बचाये और पढ़ाये। इसी डर से लड़की और लड़कों की संख्या का रेशों गड़बड़ा रहा है। सबको मिलकर आवाज उठानी होगी। कार्यक्रम का सफल संचालन रेखा रातड़िया ने किया। आभार क्लब सचिव मनीषा सोनी ने माना। क्लब द्वारा इस तरह की गोष्ठियां भविष्य में भी आयेाजित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button