लायंस क्लब डायनेमिक ने ग्राम अमलावद में 51 पौधे लगाये

महावीर अग्रवाल 

 
मन्दसौर २१ अगस्त ;अभी तक;  लायंस क्लब मंदसौर डायनेमिक ने पर्यावरण संरक्षण प्रकल्प के तहत ग्राम अमलावद में 51 पौधों को रोपा। इस दौरान ग्रामवासियों को इन पौधों के संरक्षण व पल्लवित करने की जवाबदारी ली।
                        कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लायंस क्लब डायनेमिक अध्यक्ष पुष्पा चेलावत ने कहा कि  आज पौधारोपण की महती आवश्यकता है। लाखों पेड़ कट गये लेकिन उनके स्थान पर उतने पेड़ नहीं लग पाये। हम पौधे तो हर वर्ष लगाते है किंतु उनका संरक्षण ठीक ढंग से नहीं हो पाता है जिसके कारण वे बढ नहीं पाते है। जिस तरह से माता-पिता अपने बच्चों का संरक्षण करते है, उसी तरह इन पौधों का भी संरक्षण करना हमारा परम कर्तव्य है तभी वह धीरे-धीरे बढ़े होंगे। आज जो पर्यावरण बिगड़ा हुआ है, अल्प वर्षा होती है, उससे उनमें काफी सुधार होगा।
                                इस अवसर पर क्लब की क्लब अध्यक्ष पुष्पा चेलावत, संतोष सेठी, चित्रा मण्डलोई, नीलम जैसवानी सहित ग्रामवासी उपस्थित थे। संचालन संतोष सेठी ने किया एवं आभार चित्रा मण्डलोई ने माना।