सजैस महिला प्रकोष्ठ ने बच्चों को गणवेश वितरित की

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १९ अगस्त ;अभी तक;  सकल जैन समाज महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में अगस्त माह के सेवा प्रकल्प की कड़ी में बसेर कॉलोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय में श्री एस.एम. जैन संचेती परिवार द्वारा संगीता प्रसन्न जैन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बच्चों को गणवेश वितरित की गई। गणवेश पाकर बच्चे काफी खुश नजर आये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेविका श्रीमती विनीता कीमती एवं श्रीमती दीपा तलेरा थे।
                          मुख्य अतिथि श्रीमती कीमती ने कहा कि बच्चों से कहा कि वे स्वस्थ रहे और अच्छे से पढ़ाई करे। जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है। अच्छी शिक्षा भावी भविष्य के लिये बहुत जरूरी है।
                           श्रीमती तलेरा ने कहा कि जन्मदिन जैसे शुभ दिन जरूरतमंद की मदद करने से आत्मिक खुशी भी प्राप्त होती है तथा सेवा प्रकल्प आयोजित करने से इस दिन को यादगार भी बनाया जा सकता है।
                         स्वागत उद्बोधन देते हुए महिला प्रकोष्ठ महामंत्री राखी नाहर ने कहा कि महिला प्रकोष्ठ सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ ही समाज की महिलाओं को मानव सेवा से जोड़ने का कार्य भी निरंतर रही है।
                            प्रारंभ में लाभार्थी संचेती परिवार एवं अतिथियों का स्वागत महिला प्रकोष्ठ की बीओडी मेम्बर द्वारा किया गया। नवकार मंत्र अंजू गरोठ वाला एवं प्रीति अग्रवाल ने प्रस्तुत किया। लाभार्थी संगीता एवं शुभी का सम्मान अध्यापिका मंजू जैन ने किया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका कविता त्रिवेदी ने किया एवं आभार शालिनी लोढ़ा ने माना।
इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की पूर्व महामंत्री शशि मारू, सुनीता बंडी, हेमा हिंगड़, सहमंत्री अर्पणा जैन, श्रुति पालरेचा, प्रीति अग्रवाल, अंजू गरोठ वाला, शिक्षा मंत्री मीना पारख, अनिता संचेती, अनिता खण्डेलवाल, अर्पिता जैन आदि उपस्थित थे।