अपना परिसर के विश्वनाथ महादेव मंदिर पर अभिषेक और महाआरती विधि विधान से हुई संपन्न

महावीर अग्रवाल

मंदसौर २६ ६६६६६६६६ऑगुस्ट ;अभी तक;  श्रावण माह की पुनीत वेला में अभिनंदन नगर क्षेत्र स्थित अपना परिसर में श्री विश्वनाथ महादेव मंदिर में अभिषेक तथा विशेष पूजन अर्चन का धार्मिक विधान संपन्न हुआ। प्रतिवर्षानुसार सावन महोत्सव के अंतर्गत अपना परिसर के सभी निवासियों के द्वारा शिव आराधना स्वरूप भगवान श्री विश्वनाथ महादेव का अभिषेक एवं पूजन अर्चन  के इस धार्मिकआयोजन में शनिवार को प्रातः श्री तलाई वाले बालाजी मंदिर के पुजारी पं. भूपेंद्र शर्मा के आचार्यत्व में अभिषेक विधि आरंभ हुई। विधायक  यशपालसिंह सिसोदिया अभिषेक के समय सम्मिलित हुए। यजमान के रूप में हर्षिता एवं मयंक शर्मा ने पूजन अर्चन किया। विश्वनाथ महादेव मंदिर पर महाआरती भी संपन्न हुई। महाआरती की शुरुआत वरिष्ठ विधायक श्री सिसोदिया द्वारा की गई।

                                           अभिनंदन नगर के अपना परिसर स्थित विश्वनाथ महादेव मंदिर पर आयोजित महाभिषेक कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, नगर पालिका उपाध्यक्ष नम्रता चावला, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष प्रीतेश चावला, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य मुकेश काला, मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह सिसोदिया, मंदसौर जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष बृजेश जोशी, जिला पंचायत कृषि समिति सभापति विजय मेहता, मंदसौर जिला प्रेस क्लब के संरक्षक नरेंद्र अग्रवाल, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन संजय पोरवाल, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के ट्रेजरार राहुल सोनी महेश्वरी, जिला युवा प्रेस क्लब अध्यक्ष महावीर जैन, जांगड़ा पोरवाल समाज के संरक्षक प्रवीण गुप्ता, श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. प्रीतिपालसिंह राणा, वरिष्ठ पत्रकार पुष्पराजसिंह राणा, कोमलसिंह तोमर, नरेंद्र धनोतिया, संजय लोढ़ा, अजय लोढ़ा, अनिल जैन, लोकेश पालीवाल, प्रीतेशसिंह राव, किशोर ग्वाला, दिलीप सेठिया, ओम कुमावत, संजय वर्मा, रमेशचंद्र सेठिया, डॉ प्रमोद सेठिया, सुरेंद्र संघवी, राजेश गुर्जर, मांगीलाल सेठिया, पंकज सेठिया, डॉ. भानुप्रतापसिंह सिसोदिया, प्रदीप बंसल, पवन जैन, बी. एस. सिसोदिया, ओमप्रकाश व्यास, प्रदीप व्यास, राजू व्यास, राधेश्याम शर्मा, कुलदीपसिंह सिसोदिया, राजेश पोरवाल टीवीएस, अनिल चौधरी हीरो, मनीष कुमावत बंटी, दशरथ कुमावत, पीसी कुमावत, गेंदमल कुमावत, डॉ आशीष तेलकर, सुनील शर्मा फोटोग्राफर, दीपक जैन दलोदा, किशोर गर्ग, दिनेश गर्ग, मदनलाल बाथरा, रमेश गंगवानी, निर्मल गंगवानी, कन्हैयालाल दया, विनोद साहू, सुरेश राठौड़, सुरेश धनोतिया, ज्योति मुकेश काला, निर्मला पंकज सेठिया, सुमन संजय वर्मा, मनीषा संजय पोरवाल, मालती गौड, पिंकी राजू व्यास, रंजीता पवन जैन, गरिमा आशुतोष बंसल, सपना जोशी, प्रेरणा भटनागर, शालिनी मांगीलाल सेठिया, अंजना शर्मा, शर्मिला चौहान, विनीता यादव, चांदनी कसेरा, पुष्पा जोशी, सुनीता सेठिया, भावना चंदवानी, प्रीति दासानी, कविता सिसोदिया, नेहा व्यास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित थे।