छै गांव माखन में दूसरी बार आएंगे नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को जनसभा

प्रदीप सेठिया
 बड़वाह ३ नवम्बर ा;अभी तक ; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर दोपहर 1:30 बजे खंडवा जिले के  छगांव माखन में विधानसभा चुनाव के संदर्भ में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
                               यह जानकारी खंडवा सांसद समन्वयक जितेंद्र सुराणा ने चर्चा में दी।  सुराणा ने बताया कि खरगोन जिले से भी कार्यकर्ता एवं समर्थन बड़ी संख्या में छ गांव माखन पहुंचेंगे।
                                       बता दें कि करीब 5 वर्ष पूर्व भी मोदी ने छ गांव माखन में एक जनसभा को संबोधित किया था।  यहां पर मोदी का आगमन दूसरी बार होगा।  इंदौर इच्छापुर नेशनल हाईवे पर स्थित विकासखंड मुख्यालय छ गांव माखन खंडवा खरगोन एवं बुरहानपुर जिलों का केंद्र बिंदु होने से समूचे निमाड़ की आसपास की विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं व समर्थकों को पहुंचने में आसानी होगी