नपा सभाग्रह मे हुुआ नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

महावीर अग्रवाल

मंदसौर ६ मार्च ;अभी तक;  बुधवार को नगर पालिका सभाग्रह में नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण्ध किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से पश्चिम बंगाल से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्व सहायता समूहो की बहनो को सम्बोधित किया और उनसे चर्चा की।

                                  नपा सभाग्रह में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक वं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री यशपालसिंह सिसौदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा डाॅ विजय पाटीदार, नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती सुषमा आर्य, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती निर्मला गुप्ता, कार्यक्रम प्रभारी राजेश पालीवाल भी मंचासीन थे। इनके द्वारा मंदसौर नगर की स्व सहायता समूहो की महिलाओं को राशि आवटंन के पत्रो का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माॅ सरस्वती एवं राजामाता सिधिया के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया ।कार्यक्रम में पधारे अतिथिगणो एवं स्व सहायता समुहो की महिलाओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबंधोन को स्म्व् के माध्यम से देखा तथा उसे श्रावण भी किया। कार्यक्रम में पधारे अतिथियो का स्वागत पार्षद भारती पाटीदार पुर्व पार्षद संध्या शर्मा, रानु भावसार ने किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा डाॅ विजय पाटीदार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी विकसित भारत संकल्प को लेकर देश की अनति के काम में लगे है। देश के विकास में बहनो की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। महिला स्व  सहायता समूहो को सुदुड निरंतर लगी हुई है।
पूर्व विधायक श्री सिसौदिया ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री मोदीजी की सरकार ने घर घर मे नलो के माध्यम से जल पहुॅचाने का काम किया है। अब बहनो को पानी लाने में परेशानी नही होती है। प्रदेश में लाडली बहना योजना अंतर्गत 1250 की राशि प्रतिमाह बहनो को मिल रही है। बहनो के खाते में सीधे बहनो के खाते में सीधे राशि आ रही है। बहने आत्मनिर्भर बनी है।
नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि बहने सेवा व परिश्रम के मामले में किसी से पीछे नही है। प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री डाॅ मोहनलाल जी यादव की सरकार को मै धन्यवाद देती हूॅ। जिन्होने इनती योजनाये बनायी है। कार्यक्रम का संचालन संध्या अरूण शर्मा व चंद्रशेखर नागदा ने किया।