प्रदेश

थाना कोतवाली में पथराव कर फरार आरोपियों पर दस हजार का इनाम घोषित, 6 आरोपियों के विरुद्ध जिला बदर कार्यवाही प्रस्तावित की गई

रवींद्र व्यास
छतरपुर २६ अगस्त  ;अभी तक ;   21 अगस्त 2024 बुधवार  को थाना कोतवाली परिसर में उपद्रवियों द्वारा पथराव किया गया था, पुलिस बल को चोट पहुंचाने के साथ-साथ संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया था। पुलिस थाना कोतवाली में उपद्रवियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता सहित विभिन्न अधिनियम में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों में दबिश देकर अभी तक 36 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
                             पुलिस ने अपनी विज्ञप्ति में बताया है कि एस पी  छतरपुर  अगम जैन द्वारा फरार वांटेड आरोपियों पर दस हजार का   इनाम घोषित किया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए छतरपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिलों सहित विभिन्न जिलों की पुलिस को अवगत कराया गया है। घटना में लिप्त 6 आदतन अपराधी के विरुद्ध  जिला बदर की  कार्यवाही कर प्रतिवेदन संबंधित कार्यालय भेजा जा रहा है। इनके विरुद्ध तीन या तीन से अधिक अपराध पूर्व से पंजीबद्ध हैं।
                              जिनमे  नाजिम चौधरी पिता अजीज चौधरी उम्र 45 साल निवासी पठापुर रोड.जावेद मुंट पिता शेख यूनुस उम्र 26 साल निवासी रानी तलैया छतरपुर, अरमान राइन पिता भल्लू राईन उम्र 31 साल निवासी हटवारा मोहल्ला, मुरली ऊर्फ जुनैद उर्फ शाहिद पिता समी खान उम्र 29 साल निवासी मस्तान शाह कॉलोनी,. रफत खान पिता हसमत खान उम्र 49 साल निवासी महलों के पीछे,. युसुफ राईन ऊर्फ जरेला पिता इस्माइल राईन उम्र 45 साल निवासी बडी कुजरहटी | इनके विरुद्ध तीन या तीन से अधिक अपराध पूर्व से पंजीबद्ध हैं।ये सभी आरोपी  थाना क्षेत्र कोतवाली के रहने वाले हैं, अपराधों में अंकुश लगाने हेतु यह कार्यवाही की गई है।

                              एडिशनल एस पी विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्य भी एकत्र किये गए हैं | पकडे गए आरोपी नाजिम चौधरी के घर से दो तलवारें और मो इरफ़ान चिश्ती के के पास से इलक्ट्रोनिक साक्ष्य मिले हैं | फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें काम कर रही हैं |

 


Related Articles

Back to top button