प्रदेश

शातिर चोर बना था सिर दर्द, पुलिस ने जब पकड़ा तो लाखों के मिले जेवरात

मोहम्मद सईद
शहडोल, 25 जुलाई अभीतक। जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में लगातार हो चोरी पुलिस के लिए सिरदर्द बनी थी। ब्यौहारी पुलिस ने इन चोरी को गंभीरता से लेकर मुखबिरों का जाल बिछाया हुआ था, लेकिन पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लग रही थी। पुलिस कई एंगल से चोरों की तलाश में जुटी हुई थी, कि तभी पुलिस के हाथ लगे एक सीसीटीवी फुटेज ने पुलिस को चोर तक पहुंचा दिया। पुलिस के हाथ एक ऐसा शातिर चोर लगा जिसने ब्यौहारी क्षेत्र में पांच चोरियों को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस चोर के पास से चोरी किए गए 1 लाख से अधिक के सोना-चांदी के जेवर व अन्य सामग्री को बरामद किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए शातिर चोर का नाम सुमित सेन उर्फ गोलू है जो ब्यौहारी का ही निवासी है।
                               ब्यौहारी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चिराग चंचलानी उम्र 17 वर्ष निवासी बनसुकली चौराहा ब्यौहारी ने 23 जुलाई को सूचना दी की उसका परिवार घर से बाहर तीर्थ यात्रा पर चला गया था। इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति व्दारा घर का ताला तोड़कर  चोरी कर ली गई है।
                                    पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक से प्राप्त निर्देशों के पालन में ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम चोरी के आरोपियों की लगातार तलाश कर रही थी। पुलिस ने सीसीटीव्ही फुटेज से एक संदिग्ध को चिन्हित कर जब सुमित सेन उर्फ गोलू निवासी ब्यौहारी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो उसने कई चोरियां करना स्वीकार किया। पुलिस ने सुमित सेन को के कब्जे से चोरी गये मशरुका मे से 01 सोने की लाकेट, 02 नग सोने की गुरिया, 01 जोड़ी घुंघरु वाली चांदी का पायल, एक लकड़ी की बनी गुलक जिसके अन्दर पाँच एव दस रुपये का सिक्का रखा हुआ कीमती 930 रुपये, पान मसाला, सिगरेट आदि कुल कीमती 80 हजार रुपये की सामग्री बरामद कर ली।
                                 इसी तरह अभय चतुर्वेदी निवासी वार्ड क्र. 05 ब्यौहारी के यहां हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी गोलू के कब्जे से जेवरात एवं घरेलू बर्तन कीमती करीबन 10 हजार रुपये की सामग्री बरामद की है। राजेन्द्र सिंह बैस निवासी ग्राम सूखा के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चोर गोलू के कब्जे से चोरी की गई नगदी रकम बरामद किया है। दसई पाल निवासी ग्राम सूखा के घर हुई चोरी के मामले में भी पुलिस ने कर गोलू के कब्जे से जेवरात, घरेलू बर्तन एवं 06 नग साड़ी कुल कीमती करीब 10 हजार रुपये का मशरुका बरामद किया है।
                        इसी तरह अंकित गुप्ता निवासी वार्ड क्र. 08 ब्यौहारी  के घर से घरेलू खाने पीने का समान चोरी किया गया था। पुलिस ने इस चोरी के मामले में भी चोर गोलू के कब्जे से घरेलू खाने पीने का समान कीमती करीबन 5 हजार रुपये जप्त किया है।
                             ब्यौहारी थाना प्रभारी श्री पाण्डेय ने बताया कि पकड़े गए शातिर चोर गोलू के कब्जे से एक लाख से अधिक का सोना-चांदी का जेवर, बर्तन, घरेलू खाने का सामान आदि जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी गोलू से पूछताछ एवं थाना रिकार्ड के अवलोकन पर उसको पूर्व में भी नकबजनी के प्रकरण में जेल निरूद्ध किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्रकरण में इस चोर के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
                                    शातिर चोर सुमित सेन उर्फ गोलू को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी ब्यौहारी निरीक्षक अरूण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उप निरीक्षक मोहन पड़वार व विजेन्द्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक रणबहादुर सिह, नरेन्द्र उपाध्याय, आरक्षक अमृतलाल और गंगासागर गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button