प्रदेश

अकौरी गांव के जंगल में प्रेमी युगल एक साथ लगाई फांसी , जांच में जुटी पुलिस

एस पी वर्मा
सिंगरौली ११ जुलाई ;अभी तक;   जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम औकरी निवासी एक प्रेमी युगल गांव के ही जंगल में एक साथ फांसी के फंदे पर झूल आत्महत्या कर लिये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग होना बताया जा रहा है।
                                        जियावन थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अक ौरी निवासी संदीप कोल पिता रामनरेश कोल उम्र 18 वर्ष एवं अंजना कोल पिता जोखई कोल उम्र 18 वर्ष ने गांव के ही समीपी जंगल के पेड़ की डाली में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान पता चला  है कि दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक बालक उम्र केवल 18 वर्ष की थी और परिवार के जन इसपर नाराजगी जाहिर किये थे और इसी के चलते दोनों ने संभवत: एक साथ फांसी लगाई है।

Related Articles

Back to top button