परिचालन विभाग के आठ कर्मचारी मंडल रेल प्रबंधक रतलाम द्वारा सम्‍मानित 

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २०  फरवरी ;अभी तक;  पश्चिम रेलवे रतलाम मण्डल पर परिचालन विभाग के कर्मचारियों द्वारा गाड़ी संचालन के दौरान अत्यधिक सतर्कता एवं संरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए कार्य करते हुए गाड़ियों में असामान्य स्थिति को नोटिस किया गया | इससे होने वाली संभावित दुर्घटना को रोकने में मदद मिली।
                                  परिचालन विभाग के कर्मचारियों द्वारा सराहनीय कार्य करने के लिए मण्डल रेल प्रबंधक श्री रजनीश कुमार  द्वारा  श्री कमल सिंह मीणा,  मुख्यालय-चित्तौड़गढ़, पदनाम – ट्रेन मैनेजर , श्री गोपाल जरेड ,  मुख्यालय-चित्तौड़गढ़, पदनाम – ट्रेन मैनेजर श्री राहुल यादव पॉइंट्स मैन -पालिया ,श्री राजपुरी पॉइंट्स मैन-कालीसिन्ध,श्री सुमित देयरवाल पॉइंट्स मैन पिपलोदावागला, श्री अविनाश पाटकर, स्टेशन मास्टर -मक्सी ,   श्री संजय कुमार सौरभ सेक्शन कंट्रोलर-रतलाम एवं श्री मनीष परमार सेक्शन कंट्रोलर-रतलाम को प्रशस्ति पत्र  प्रदान कर सम्‍मानित किया गया तथा भविष्‍य में भी और अधिक सतर्कता एवं संरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए कार्य करने के लिए प्र‍ेरित किया|
                                     इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक श्री अभिनव जेफ, मण्डल परिचालन प्रबंधक एवं मण्डल के अन्य अधिकारी उपस्थित थे |