प्रदेश

ऑन ड्यूटी स्‍टाफ की सतर्कता के कारण नाबालिग लड़की को परिवार से दूर होने से बचाया

महावीर अग्रवाल
 मन्दसौर  6 जून,   ;अभी तक;  रतलाम मंडल के बामनिया स्‍टेशन पर सीसीटीसी श्री हार्दिक पटेल आज टिकट काउंटर पर कार्यरत थे।  ड्यूटी के दौरान एक 17-18 वर्ष की अकेली लड़की दिल्‍ली के लिए टिकट लेने आई। दिल्‍ली के लिए अकेले टिकट लेने पर ऑन ड्यूटी स्‍टाफ को शक हुआ तो उसने लड़की को स्‍टेशन अधीक्षक कक्ष में बुलाकर पूरी जानकारी ली। लड़की के घरवालों से मोबाइल पर बात करने पर पता चला की वह बिना बताए घर से निकली है।
                            उक्त जानकारी रतलाम रेलवे की विज्ञप्ति दी गई है।विज्ञप्ति में बताया कि लड़की को आगे की कार्यवाही के लिए रेलवे सुरक्षा बल को सुपुर्द कर दिया गया। आरपीएफ द्वारा लड़की के घरवालों के आने पर आवश्‍यक कार्यवाही कर उसे छोड़ा दिया गया।
                           इस प्रकार ऑन ड्यूटी सीसीटीसी श्री हार्दिक पटेल के ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने के कारण एक नाबालिग लड़की घर एवं परिवार  से दूर होने से बच गई ।

Related Articles

Back to top button