प्रदेश

मंदसौर की बालिका राशि श्रीमाल को इंदौर में केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया सम्मानित

महावीर अग्रवाल

मन्दसौर २६ सितम्बर ;अभी तक ;   प्रदेश की प्रतिष्ठित हस्तियों और उभरती प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से ह्यूमैनिज्म सेवा संस्कार चैरिटी ऑर्गेनाइजेशन द्वारा ड्रीम वर्ल्ड रिसोर्ट इंदौर में एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।समारोह में महिला एवं बाल विकास केंद्रीय राज्य मंत्री सविता ठाकुर ने प्रदेश की 52 विशिष्ट और अद्वितीय प्रतिभावान व्यक्तियों को सम्मानित किया। जिसमे मंदसौर की छात्रा राशि श्रीमाल को खेल के क्षेत्र में रजत पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि राशि श्रीमाल इस साल लगातार तीसरी बार स्टेट लेवल पर सिलेक्ट हुई है। पिछले साल राशि मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व  करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल हुई थी।

राशि के रजत पदक प्राप्त करने पर परिवार सदस्य और मित्रांे द्वारा बधाई और उज्जवल भविष्य के लिए कामना की है।

Related Articles

Back to top button