सांसद ने ली अधिकारियों की बैठक

आशुतोष पुरोहित

खरगोन ६ मार्च ;अभी तक; बड़वानी सांसद श्री गजेन्द्र सिंह पटेल आज 05 मार्च को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यो के संबंध में चर्चा की। इस दौरान कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा एवं सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सांसद श्री पटेल ने बैठक में बीते 5 सालों के दौरान विकास कार्यों के लिए अधिकारियों द्वारा उन्हें दिए गए सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों ने जिले के विकास कार्यों के लिए तत्परता के साथ काम किया है। कोरोना काल में भी सभी अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन ईमानदारी के साथ किया है। उन्होंने कहा कि शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों के कंधे पर विकास कार्यों को लेकर जो जिम्मेदारी है वहीं जिम्मेदारी जनता की सेवा के लिए मेरे कंधों पर भी है। हम सब ने मिलकर इस जिम्मेदारी को अच्छे से निभाया है और जिले के विकास में योगदान दिया है।