17 अक्टूबर को जिले के समस्त मंडलों के शक्ति केंद्रों पर होंगे शक्ति सम्मेलन – चावला

महावीर अग्रवाल
मंदसौर १४ अक्टूबर ;अभी तक;  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के समस्त 1068 मंडलों के शक्ति केंद्रों पर शक्ति सम्मेलन संपन्न करने जा रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया के नेतृत्व में मंदसौर जिले के समस्त 18 मंडलों में स्थित शक्ति केंद्रों पर शक्ति सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। शक्ति सम्मेलन की कार्य योजना को लेकर आज जिला भाजपा कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक विधानसभा जिला चुनाव संयोजक कैलाश चावला, विधायक एवं भाजपा उम्मीदवार यशपाल सिंह सिसोदिया, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौड़, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सुराणा, भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने की। बैठक के प्रारम्भ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात जिला पदाधिकारी गणों द्वारा मंचस्थ अतिथि गणों का स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री एवं विधानसभा चुनाव जिला संयोजक कैलाश चावला ने कहा कि हम सभी चुनावी समय में उतर चुके हैं। राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करते हुए हम सब इसी क्षण का इंतजार करते हैं की हम हमारे क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से विजय बनाने में जुट जाते है। आगामी 17 अक्टूबर को भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रदेश के समस्त मंडलों में शक्ति केंद्रों पर शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आप सभी अपने-अपने मंडल में स्थित शक्ति केंद्रों पर शक्ति सम्मेलन को आयोजित करने की कार्य योजनाओं को अंतिम रूप दे देवे। मुझे प्रसन्नता है कि मंदसौर जिले की चारों विधानसभा में प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सजता से कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक शक्ति केंद्र एवं बूथ के प्रभारी भी नियुक्त किये जा चुके हैं, मैं ऐसे समस्त शक्ति केंद्र प्रभारी से आग्रह करूंगा कि आज से लगातार चुनाव संपन्न होने तक आप सभी अपने शक्ति केंद्र में आने वाले बूथ पर प्रवास करते रहें और बूथ पर कार्य करने वाली टोली के साथ जीवंत संपर्क बनाकर आवश्यक करणीय कार्यों को पूर्ण करावे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण प्रदेश के साथ जिले की जनता भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद देने हेतु तत्पर है।
भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व की संगठनात्मक निर्देशानुसार हम 17 अक्टूबर को जिले के सभी मंडलों में वृहद शक्ति सम्मेलन आयोजित करने जा रहे हैं। इन सम्मेलनों को संगठन की मंशा अनुरूप संपन्न कराने हेतु जिला भाजपा द्वारा वरिष्ठ संगठन पदाधिकारी को भेजा जा रहा है। मेरा आप सभी से आग्रह है कि अपने-अपने मंडल में 17 अक्टूबर को संपन्न होने वाले प्रदेशव्यापी शक्ति सम्मेलन की शीघ्र कार्य योजना बना ले । इन सम्मेलनों के बाद हमें हमें जिले के समस्त 1133 बूथों पर बूथ सम्मेलन का आयोजन करना है। इन सम्मेलनों के माध्यम से हमें हमारे बूथ टोली को सक्रिय कर प्रत्येक बूथ पर 51% से अधिक वोट प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित करना है। मुझे पूर्ण विश्वास है की हमेशा की तरह आप सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से भारतीय जनता पार्टी जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भारी बहुमत के साथ विजय श्री प्राप्त करेगी।
बैठक का संचालन मंदसौर विधानसभा चुनाव संयोजक नरेश चंदवानी ने किया और आभार भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश नामदेव ने माना।
बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह राणा, जिला कोषाध्यक्ष राजू चावला, जिला मंत्री प्रीति रोखले, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी नितेश जैन सह मीडिया प्रभारी विनय धनगर, मंडल अध्यक्ष गण अरविंद सारस्वत, ईश्वर सिंह पवार, अजय आसेरी, विकास सुराणा, ईश्वरलाल पाटीदार, फतेहसिंह आंजना, घनश्याम बगड़, मनोहर धाकड़, अरुण शर्मा , विनोद डगवार , सुमित सेन नगेंद्र सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी नितेश जैन ने दी।