प्रदेश

सुमावली में बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने जनता को किया संबोधित

मुरैना 9 सितंबर ;अभी तक;  प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बारिश के बीच जिले की, जौरा व सुमावली विधानसभा क्षेत्र के मुंगावली गांव में राज मार्ग पर रथ में सवार रह कर ही एकत्रित विशाल जन समूह को सम्बोधित किया। वहीं भारी बारिश एवम समय अभाव के चलते मुरैना शहर की सभा को  स्थगित कर दिया।
                                          मुख्यमंत्री ने अपनी  जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान महिलाओं से राखी बंधवाने के बाद अपने संबोधन में कहा कि  कच्चे  धागे की कसम, मैं अपनी बहनों को दुखी नहीं रहने दूंगा। उन्होंने भीगते लोगों से कहा कि बारिश आपको कैसी लग रही है,इसे होने दीजिए। मैनें तीन दिन पहले ही बाबा महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना कर किसानों के कल्याण के लिए प्रार्थना की थी। बारिश के कारण उन्होंने मुरैना मुख्यालय की सभा स्थगित कर दी और कहा कि अब वे 28सितंबर को पुनः मुरैना आकर मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन कर रोड शो करेंगे।, इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित है।जन आशीर्वाद यात्रा का सबलगढ़ से लेकर मुरैना तक जोरदार जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है।
                                  जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं से राखी बंधवाई। राखी बंधवाने के दौरान उन्होंने महिलाओं से कहा कि उन्हें राखी के कच्चे धागे की सौगंध है वह अपनी बहनों को कभी दुखी नहीं होने देंगे। वहीं उनके साथ चल रहे केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मुरैना की सभा स्थगित करने का ऐलान किया और कहा कि मुख्यमंत्री 28सितंबर को पुनः मुरैना आयेंगे। वे यहां घोषित मेडिकल कॉलेज की आधार शिला रखेंके । देर रात होने तथा बारिश के कारण यात्रा को स्थगित कर दिया गया।
                             शुक्रवार को मुरैना में दिनभर मूसलाधार बारिश हुई जिसने मुरैना शहर की सड़कों को पानी से लबालब कर दिया। यात्रा की तैयारी के लिए मुरैना शहर को बैनरों व पोस्टर से पाट दिया गया था। दिन भर भाजपाई अपने पलक पांवड़े बिछाए जन आशीर्वाद यात्रा का इंतजार करते रहे, लेकिन जब उन्हें यह पता लगा कि यात्रा स्थगित कर दी गई है तो उन्हें काफी निराशा हुई ।

Related Articles

Back to top button