शिक्षिका सावित्री देवी शुक्ला हुई सेवानिवृत

दीपक शर्मा

पन्ना २९ फरवरी ;अभी तक; पन्ना जिले के अजयगढ़ नगर के वार्ड क्रमांक 7 में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला की प्रधानाध्यक सावित्री देवी शुक्ला 29 फरवरी को सेवा निवृत हो गई। उल्लेखनीय है कि उन्होंने अपने शिक्षक जीवन में 1989 से 2024 तक लगातार 35 वर्षो में आदिवासी क्षेत्र के इस प्राथमिक शाला में अपनी सेवाएं दीं हैं।

सेवानिवृत होने के अवसर पर शाला में विदाई समारोह आयोजित किया गया। संकुल प्राचार्य मधुरिमा श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में शिक्षक और छात्र के संवेदनशील संबंध के बारे में बताया और कहा कि श्रीमति शुक्ला का पूरा सेवाकाल गरिमापूर्ण एवं निर्विवादित रहा। उनके उज्जवल और स्वस्थ्य आगामी जीवन की कामना की। विदाई समारोह के समय सेवा निवृत शिक्षिका सावित्री देवी शुक्ला का उपस्थित शिक्षको ने शाल श्रीफल से सम्मान किया। सभी बच्चों को विशेष भोजन कराया गया एवम लेखन सामग्री उपहार के स्वरूप वितरित की गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संकुल प्राचार्य मधुरिमा श्रीवास्तव के साथ सरस्वती हाई स्कूल के प्राचार्य दिवाकर खरे, रामस्वरूप विश्वकर्मा, मनोज मिश्रा, अनिरुद्ध चतुर्वेदी, भरत किशोर तिवारी, अरुण सिंह, लवकुश गुप्ता, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षिका वर्षा धूरिया के द्वारा किया गया।