प्रदेश

देशभक्ति के रंग में डूबी नजर आई मुस्लिम विकास मंच की तिरंगा यात्रा

मोहम्मद  सईद
बिलासपुर 17  अगस्त ; अभी तक। संभाग अंतर्गत आने वाले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला के मुस्लिम समुदाय  ने स्वाधीनता दिवस(जश्न ए आजादी) पूरे जोशो-खरोश और उत्साह के साथ मनाया। स्वाधीनता दिवस के मौके पर पेंड्रारोड़(गौरेला) में ध्वजारोहण के बाद विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा ने पूरे अनुशासित तरीके से शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। मुस्लिम विकास मंच के बैनर तले निकाली गई यह तिरंगा यात्रा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। बड़ी संख्या में नागरिकों ने इस तिरंगा यात्रा को अपने मोबाइल फोन पर कैद कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
स्वाधीनता दिवस के मौके पर मदीना मस्जिद चौक में
                            मदीना मस्जिद गौरैला के पेश इमाम हाफ़िज़ मोहम्मद इरशाद ने ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। देश की आजादी के लिए अपना सर्वत्र न्योछावर कर देने वाले वीर सपूतों को याद कर उन्हें खिराजे अकीदत भी पेश की गई।
                        इसके बाद देशभक्ति गीतों के बीच विशाल तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई। देश भक्ति के जोश और जुनून में डूबे उत्साही युवा अपने हाथों में कई मीटर लंबा तिरंगा लेकर चल रहे थे। यह तिरंगा यात्रा गौरेला शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करने के बाद वापस मदीना मस्जिद चौक में संपन्न हुई।
                           तिरंगा यात्रा में मुस्लिम विकास मंच जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़) के अध्यक्ष असद सिद्दीकी, उपाध्यक्ष शहबान राईन, मुस्लिम विकास मंच के सदस्य नवाब खत्री, सुहैल आलम, नफीस अंसारी, रियाज कुरैशी, शाहिद राईन, इदरीश खान, अहफाज नियाजी, हाजी जुबेर नियाजी, अफसर खान, अकील अहमद, मोहम्मद नफीस और अशफाक मंसूरी सहित बड़ी संख्या में समाज के बुजुर्ग और नौजवान शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button