प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित 60 से ज्यादा लोगों पर मामला दर्ज

रवीन्द्र व्यास
छतरपुर २२  नवंबर ;अभी तक;  खजुराहो थाने के सामने सलमान खान का शव रखकर प्रदर्शन करना कांग्रेस को भारी पड़ा। पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ,राजनगर के कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह सहित 60 लोगों पर 188  के तहत मामला दर्ज किया है।

                             छतरपुर एडिशनल एसपी विक्रम सिंह बताया की अपर कलेक्टर का प्रतिवेदन हमें प्राप्त हुआ था । जैसा की सभी को ज्ञात है कि प्रदेश में मॉडल कोड आफ कंडक्ट लगा है।  जिला प्रशासन द्वारा धारा 144 का आदेश जारी किया गया था। 17 को एक घटना घटित हुई थी खजुराहो थाना क्षेत्र में जिसमें 302 की फिर एफ आइ आर दर्ज हुई थी। इसके उपरांत कुछ लोगों द्वारा बगैर अनुमति के धरना प्रदर्शन किया गया। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और राजनगर के कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह सहित 50-60 लोगों के विरुद्ध 188 के तहत कैसे रजिस्टर्ड किया गया है ।अभी इन्वेस्टिगेशन में जो तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button