प्रदेश

खनिज राजस्व और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, दो एलएनटी मशीनें व 7 डम्फर किये जप्त

दीपक शर्मा
पन्ना २३ जून ;अभी तक;  अजयगढ़ की जीवन दायनी केन नदी में आज  खनिज, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने वीरा पुल के पास अवैध रेत उत्खनन पर पूरे दिन कार्यवाही करते हुए दो एलएनटी मशीन एवं 7 डंपरो को जप्त किया है।
                      खनिज अधिकारी रवि पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार वीरा पुल के पास अवैध रेत उत्खनन की जानकारी मिल रही थी जिस पर आज खनिज राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा छापामार कार्यवाही करते हुए दो एलएनटी मशीन और डंपरो को जप्त किया है। इसके साथ ही अस्थाई बनाए गए पुल को भी तोड़ा गया।

Related Articles

Back to top button