जिला भाजपा कार्यालय पर संगठनात्मक चर्चा की प्रभारी मंत्री ने

महावीर अग्रवाल
मंदसौर  २१ अप्रैल ;अभी तक;  जिला भाजपा कार्यालय पर वरिष्ठ संगठन पदाधिकारियों के साथ प्रभारी मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव ने चर्चा कर विचार साझा किये। भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया की अध्यक्षता में हुई।
                          इस बैठक में मंच पर भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, भाजपा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक गण मदनलाल राठौर, बाबुलाल चौहान, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कियावत, डॉ.सुषमा आर्य, मुकेश काला, भाजपा जिला महामंत्री गणपत सिंह आंजना मंचस्थ थे। बैठक के पूर्व भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय एंव डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंदसौर जिला प्रभारी मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहा की हम सभी के लिए यह गर्व की बात है की हमारे मंदसौर जिले के संगठन की सदैव चर्चा भोपाल कार्यालय तथा राष्ट्रीय कार्यालय में भी की जाती है और यह कहा जाता है कि मंदसौर जिला संगठनात्मक रूप से काफी सशक्त और मजबूत है। इस जिले से कई नेता संगठन के रूप में राष्ट्रीय एंव प्रादेशिक जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे है। किसान आंदोलन के समय भी विपक्षीय दलों द्वारा फैलाये गये दुष्प्रचार को भाजपा संगठन की ताकत ने नस्ते नाबुत किया परिणाम जिले की 3 विधानसभा सीटों एंव 1 लोकसभा सीट पर भारी बहुमत से भाजपा विजय हुई है। वर्तमान में चारो विधानसभा की सीटें भाजपा के पास है। इस जिले के कार्यकर्ताओं के मन-मस्तिष्क में त्याग और तपस्या के भाव भरे हुए है। आने वाले समय में विधानसभा चुनाव सम्पन्न होगें। बूथ विस्तारक अभियान 2.0 के अन्तर्गत 86 प्रतिशत से अधिक का कार्य डिजिटल एंव फिजिकल रूप से भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की मेहनत से सफल हुआ है। हमें हमारे क्षेत्र के नवीन मतदाताओं से सम्पर्क साधना शुरू करना होगा। जिसका लाभ हमें विधानसभा चुनाव एंव आने वाले लोकसभा चुनाव में अवश्य मिलेगा। आज देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा जो निर्णय लिये जा रहे वह निर्णय वर्तमान के साथ भविष्य के 10 से 20 वर्षाे को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगें। लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश के प्रत्येक घर को लांभावित करेगी। हमें हमारी सोशल मीडिया टीम को एक्टिव और सतर्क रखना होगा। जिससे की हम अपनी केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पंहुचा सके और कांग्रेस सहित विपक्षीय दलो के दुष्प्रचार को रोक सके। हमारी सबसे बडी ताकत हमारी पार्टी के विचार है। इन विचारो को हमारे हमारे सोशल मीडिया से जुड़े लोगो तक पहुंचाने के लिए यह आवश्यक है की देश और प्रदेश के वरिष्ठ संगठन नेताओं को फॉलो करे और उनके सोशल मीडिया पेज से सीधे जुड़े।
                            किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने कहा की जिले के सभी पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्षगण एंव मोर्चा जिलाध्यक्षगण अपने-अपने मोर्चे में संगठनात्मक कार्याे को सक्रीयता से पूर्ण कर रहे है। आने वाले समय में चुनाव बूथ पर लड़ा जायेगा इसलिए ये आवश्यक है की किसी बूथ पर कुछ कमी पेशी संगठन द्वारा दिये गये करणीय कार्याे में रह गई हो तो उसे हर हाल में अतिशीघ्र पूर्ण करें। हमें आज से ही अपने-अपने क्षेत्र एंव बूथ पर रहने वाले बंधुओं के सामाजिक समीकरण को समझकर उसे सूचिबद्ध करना होगा। जिससे की आने वाले चुनाव के समय किसी भी प्रकार की चूक ना हो। प्रत्येक बूथ पर आवश्यक 6 करणीय कार्याे को सम्पन्न कर उसे संगठन एप्प पर अपलोड करें।
                        बैठक में स्वागत भाषण देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने बूथ विस्तारक अभियान 2.0, आजीवन सहयोग निधि एंव सांसद खेल महोत्सव की प्रगति से मंच को अवगत कराया और कहा की हम सभी पदाधिकारी एंव कार्यकर्ताओं का नैतिक दायित्व है कि हम केंद्र और राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं को बूथ स्तर तक ले जावें। जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव एंव लोकसभा चुनाव में पार्टी को मतदाताओं का आर्शीवाद प्राप्त होगा।
                            कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री गणपत सिंह आंजना ने माना एंव आभार धुधंडका मंडल महामंत्री देवीलाल सिसोदिया ने माना।
कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह माछौपुरीया, पूर्व विधायक चंदरसिंह सिसौदिया, राधेश्याम पाटीदार, भाजपा जिला पदाधिकारीगण राजेश सेठिया, शिवराज सिंह राणा, संजय मुरडिया, हितेश शुक्ला,  राजकुमार गुप्ता, नरेन्द्र पाटीदार, दिलीप सिंह तरनोद, अकिंत सोनी, निलेश जैन, सुभाष गंगवाल, विनय धनगर, जितेन्द्र शर्मा, मोर्चा जिलाध्यक्ष गण निर्मला गुप्ता, विक्रमसिंह चौहान, अशोक सूर्यवंशी, सुनिल पटेल, इकबाल बेली, मंडल अध्यक्ष गण अरविन्द सारस्वत, अभिषेक मांदलिया, लाल सिंह देवड़ा, ओमप्रकाश परमार, ईश्वर सिंह पंवार, राजमल सुरावत, चंद्रप्रकाश पंडा, भरत डांगी प्रकोष्ठ जिला संयोजक कपिल भंडारी, पुलकित पटवा, अरूण शर्मा, चंद्रशेखर मंडलोई, जितेश पंड्या, मंडल महामंत्री गजेन्द्र सिंह चौहान, विजेश मालवीय, अनिल कबाडी, जितेन्द्र बामनिया, प्रकाश सोलंकी, डॉ.लाल बहादुर गुप्ता, राधेश्याम कुमावत, अजीजुल्लाह खॉन, मुकेश मालवीय सहित कई पदाधिकारीगण एंव कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।