प्रदेश

जेएसजी गोल्ड ने अपना घर में बच्चों को भोजन कराया

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २७ अप्रैल ;अभी तक;  जैन सोश्यल ग्रुप मंदसौर द्वारा ग्रुप के पूर्व झोन कॉर्डिनेट मनोज जैन के पिता स्व. ज्ञानचंद जैन की पुण्य स्मृति में अपना घर में बच्चों को भोजन कराया। साथ ही पक्षियों के लिए जलपात्र भी वितरित किये गये।
                              ग्रुप अध्यक्ष रेखा रातड़िया ने बच्चों से कहा कि कहा कि अगर इच्छाशक्ति मजबूत हो तो जीवन में आने वालली सभी रूकावटें दूर होती चली आती है। इच्छाशक्ति से कार्य करते हुए दृढ़ संकल्प द्वारा जीवन में आगे बढ़ते जाये।
                             इस अवसर पर कार्यक्रम में कांतिलाल रातडिया, सज्जनसिंह श्रीमाल, अभय चोरड़िया, अनिल अग्रवाल, शैलेन्द्र मिण्डा, महेन्द्र खाबिया, चन्द्रकांत जैन, मनोहर जैन, अध्यक्ष रेखा रातड़िया, सचिव सीमा श्रीमाल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button