श्री कृषिपति बालाजी मंदिर समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, समिति अध्यक्ष लोकेश भार्गव मनोनीत

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर।२२ जून ;अभी तक;  श्री कृषिपति बालाजी मंदिर अफीम गोदाम रोड़ मंदसौर के अध्यक्ष पद पर मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा सर्वानुमति से श्री लोकेश सुभाषचन्द्रजी भार्गव को मनोनित किया गया।

                       श्री भार्गव द्वारा बालाजी महाराज की महाआरती के पश्चात सदस्यों की बैठक आयोजित कर नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें मंदिर समिति के मार्गदर्शन हेतु परामर्शदाता मण्डल का गठन किया गया। सर्वश्री कन्हैयालाल सोनगरा, नंदकिशोर सौलंकी, अशोकसिंह शक्तावत, किशनलाल आर्य एवं उदयलाल मीणा को सम्मिलित किया गया।

मंदिर संचालन समिति में उपाध्यक्ष इन्द्रकुमार रांका, सचिव अंकुर व्यास, कोषाध्यक्ष विनोदकुमार जैन एवं प्रचार सचिव मदनलाल माली को बनाया गया। कार्यकारिणी में 11 सदस्य लिये गये। सर्वश्री दिनेशचन्द्र शर्मा, इन्द्रजीत अरोरा, रसिक बिहारी चौहान, गोपाल त्रिवेदी, अनिल शर्मा, सोनू अरोरा, रूपचंद सेठिया, रूपेश फरक्या, वैभवसिंह पंवार, अभय इनवाती, मनजीतसिंह छाबड़ा एवं दुर्गेश शर्मा को सम्मिलित किया गया। यह जानकारी समिति प्रचार सचिव मदनलाल माली ने दी।