115 क्लबों के मण्डल में सर्वाधिक उपस्थिति पुरस्कार रोटरी क्लब मंदसौर को मिला

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २२ जून ;अभी तक;  रोटरी मण्डल 3040 की दो दिवसीय सभा व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रतलाम में हुआ। आगामी मण्डलाध्यक्ष श्रीमती ऋतु ग्रोवर ने 115 क्लबों के मण्डल में सर्वाधिक उपस्थिति का पुरस्कार रोटरी क्लब मंदसौर को दिया।
                             कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोटरी इण्टरनेशनल के पूर्व संचालक कमल संघवी  ने कहा कि रोटरी ने पल्स पोलियो कार्यक्रम से पोलियो का उन्मूलन विश्व से किया है। आपने कहा कि रोटरी विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक सेवा वाला संगठन है। एक रोटेरियन रोटरी के कारण पूरे विश्व में अपना नेटवर्क बना सकता है। प्राकृतिक आपदाओं व विषय परिस्थितियों में रोटरी स्वयंसेवकों की सेवा सराहनीय है। आपने मण्डल 3040 के प्रकल्पों व रोटरी क्लब रतलाम द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।
                    वर्ष 2023-24 की मण्डलाध्यक्ष श्रीमती ऋतु ग्रोवर द्वारा पहली बार सभी उपस्थित रोटेरियन को कार्य करने की शपथ दिलाई। और सभी क्लबों से सर्वाधिक प्रोजेक्ट पर्यावरण संरक्षण आदि पर कार्य करने का आव्हान किया।
                       उपरोक्त जानकारी देते हुए रोटरी के आगामी अध्यक्ष पवन पोरवाल ने बताया कि विभिन्न सत्रों में पीडीजी डॉ. बाल इनामदार, पीडीजी मुकेश आनेजा, पीडीजी अशोक तांतेड़, डीजीएन अनीश मलिक, संस्कार कोठारी, श्रीमती दिप्ती कोठारी, संजीव गुप्ता, टोनी शुक्ला, सुशील मल्होत्रा, गजेन्द्र नारंग ने वक्ता के रूप में अपनी बात कही। सदस्यता वृद्धि पर पेनल को स्पीकर के रूप में रोटरी क्लब मंदसौर के अध्यक्ष संजय गोठी ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर मंदसौर क्लब से अध्यक्ष संजय गोठी, आगामी सहायक मण्डलाध्यक्ष सुधीर लोढ़ा, सीईओ दिनेश जैन सीए, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण उकावत, शरद गांधी, दिनेश रांका, राजेश सिंघवी, क्लब ट्रेनर कनक पंचोली, आगामी अध्यक्ष पवन पोरवाल, सचिव अनिल चौधरी, सूरजप्रकाश तोमर, सौरभ तोमर, सरोज पोरवाल, प्रीति जैन, ज्योति उकावत, दीपा रांका, सीमा गांधी, विनिता सिंघवी, इन्द्रा रांका, सोनु सौधरी आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर लक्की ड्रा भी मंदसौर क्लब के इन्द्रा सूरज तोमर को मिला।