प्रदेश

हनुवंतिया में चल रहे आठवें जल महोत्सव में 30 दिसंबर को  प्रदेश के मुख्यमंत्री डाक्‍टर मोहन यादव शामिल होंगे

मयंक शर्मा

खंडवा २८ दिसंबर ;अभी तक;  पर्यटन स्थल हनुवंतिया में चल रहे आठवें जल महोत्सव में 30 दिसंबर को  प्रदेश के मुख्यमंत्री डाक्‍टर मोहन यादव शामिल होंगे। मुख्यमंत्री  यहां टेंट सिटी में रात्रि विश्राम करेंगे। अपर कलेक्टर काशीनाथ बडोले ने बताया कि मुख्यमंत्री का फाइनल प्रोग्राम नहीं आया है। केवल सूचना है।

इसे लेकर प्रशासनिक तैयारी और बैठकों का दौर शुरू हो गया है। बुधवार शाम प्रशासनिक अधिकारियों ने हनुवंतिया पहुंच कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

खंडवा जिले में इंदिरा सागर बांध के बेकवाटर में स्थित जल पर्यटन केंद्र हनुवंतिया में प्रति वर्ष दो माह का जल महोत्सव आयोजित होता है। जल महोत्‍सव की शुरुआत 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने की थी। हनुवंतिया के प्रति लगाव की वजह से वे जल महोत्सव के शुभारंभ में शरीक होते हैं। इस बार मुख्यमंत्री यादव शुभारंभ में शामिल नहीं हो पाने से अब रात्रि विश्राम करेंगे।

Related Articles

Back to top button