प्रदेश

अ.भा. तेली महासभा म.प्र. के मुख्य प्रदेश संरक्षक पद पर मदनलाल राठौर मनोनीत

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ७ अप्रैल ;अभी तक;  जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री मदनलाल राठौर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में लालघाटी रोड़ स्थित चिंतामण गणेश मंदिर पर भव्य महाआरती बैंण्ड बाजों के साथ कर प्रसादी वितरण किया गया। साथ में अखिल भारतीय तेली महासभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री कांतिलाल राठौर एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री राधेश्याम अस्तोलिया व साथ में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ओमेश राठौर, उज्जैन संभाग प्रभारी श्री महेश सौलंकी ने श्री मदनलाल राठौर को माला पहनाकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।
                         इस अवसर पर लालघाटी रोड़ स्थित शनि मंदिर पर सैकड़ों धर्मालुजनों ने बैंड बाजों के साथ महाआरती कर हलवे का प्रसाद वितरण किया गया। और सभी ने श्री राठौर के जन्मदिवस पर बधाई दी एवं भगवान से उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
                     इस दौरान अखिल भारतीय तेली महासभा द्वारा राष्ट्रीय महासचिव श्री कांतिलाल राठौर द्वारा श्री मदनलाल राठौर को मुख्य संरक्षक पद पर नियुक्ति हेतु अनुमोदित किया व प्रदेश अध्यक्ष श्री राधेश्याम अस्तोलिया द्वारा इस प्रस्ताव पर अमल करते हुए मुख्य प्रदेश संरक्षक श्री मदनलाल राठौर को नियुक्त किया।
                        प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ओमेश राठौर व उज्जैन संभाग प्रभारी महेश सौलंकी ने संगठन को संरक्षक के तौर पर आशीर्वाददाता श्री मदनलाल राठौर को शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Articles

Back to top button