प्रदेश

बर्खास्त पुलिस आरक्षक के   वाहन से मिला हथियारों का जखीरा 

रवींद्र व्यास 

छतरपुर ३१ मार्च ;अभी तक;  छत्रसाल चौराहे पर आज दोपहर  वाहन की आपसी टक्कर में हुए विवाद में हुई मारपीट | विवाद के बाद आरोपी वाहन छोड़ कर भाग गए , पुलिस ने वाहन (कार ) की तलाशी ली तो मिला हथियारों का जखीरा | 
                               छतरपुर एसपी अमित संघी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि छत्रसाल चौराहे पर तीन लोग मारपीट कर रहे हैं | एएसआई और प्रधान आरक्षक ने जब यह देखा तो वे मौके पर पहुंचे | पुलिस को देख कर तीनो आरोपी भाग गए| इनमे से एक की पहचान हो गई वह पुलिस का बर्खास्त आरक्षक है |  वाहन की तलाशी लेने पर उसमे बड़ी संख्या में अवैध हथियार मिले | जिनमे 6 कट्टे , 45 कारतूस 315 बोर और 20 कारतूस 12 बोर 24 खोका 315 बोर के जप्त किये |  वाहन बर्खास्त पुलिस आरक्षक का बताया गया है |
                        उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा | इतनी बड़ी संख्या में अवैध हथियार और कारतूस कहाँ से लेकर आये थे कहाँ जा रहे थे , इनका क्या मकसद था इन सभी पहलुओं पर गंभीरता के पुलिस कार्यवाही करेगी |

Related Articles

Back to top button