प्रदेश

निर्दयी मॉ निकली दूधमुही बच्ची की कातिल, बरगवां पुलिस ने बच्ची का शव बरामद कर महिला को हिरासत में लिया

एस पी वर्मा
सिंगरौली ४ अप्रैल ;अभी तक;   बुधवार दोपहर नाटकीय अंदाज में घर के कमरे में लेटी 8 माह की मासूम बच्ची घर से गायब हो गई थी। इसके बाद उसके परिजनों ने बच्ची को अगवा करने की आशंका से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  गुरुवार सुबह बरगवां निरीक्षक विद्यावारिधि तिवारी को बच्ची का शव घर से कुछ दूर एक नाले में बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार मां ने ही मासूम की हत्या कर शव को नाले में फेंका था। इस मामले में पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछतांछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हिंडाल्को महान में कार्यरत रामलला तिवारी की पत्नी मधु तिवारी बुधवार दोपहर घर के बाथरूम में कपड़े धो रही थी। उसने अपनी बच्ची को कमरे में लेटा कर रखी था। जब वह कपड़े धोकर बाहर निकली तो बच्ची वहां से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्ची का पता नहीं चला तो परिजन बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने जा पहुंचे। जहां उन्होंने बालिका के अगवा कर ले जाने की आशंका व्यक्त की। इसके बाद पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के निर्देशन एवं एसडीओपी के के पाण्डेय के मार्गदर्शन में बरगवां निरीक्षक विद्यावारिधि तिवारी ने तत्काल मामला पंजीबद्ध कर बच्ची की खोजबीन शुरू कर दी। मगर देर रात तक भी बच्ची का कहीं अता-पता नहीं चला।
पानी में डूबो-डूबो कर अबोध की हुई हत्या
पुलिस की बात माने तो क्रोध के कारण महिला ने अपने दुधमुही बच्ची को पानी में डूबा कर मार डाली। घटना को अंजाम देने के बाद शव को बोरी में बंद कर उसे नाले में फेक आई थी। पुलिस के  अनुसार आरोपी महिला लव मैरिज की थी और उसका मानसिंक संतुलन ठीक नही रहता। उसका आरोप है कि मायके के पक्ष वाले दबाव दे रहे थे। हालांकि महिला की बातों में ज्यादा दम नही है। फिर भी पुलिस जांच कर रही है। इस हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं एक बार फिर माँ की ममता शर्मसार हुई है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विद्या वारिधि तिवारी के साथ उपनिरीक्षक रामजी त्रिपाठी, सहायक उपनिरीक्षक पंकज सिंह, अजीत सिंह, विजय पटेल शामिल रहे।
निर्दयी मॉ ने खुद खोला हत्या का राज
बरगवां पुलिस के अनुसार मासूम बालिका की निर्मम तरीके से हत्या कर देने के बाद उसका नाटक ज्यादा देर तक नही टीक पाया। आधी रात के समय उसने सब कुछ घटना की बया कर दी। पुलिस का कहना है कि   ग्लानी वश अबोध की मां ने आधी रात अपने पति को सारी बात बता डाली। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। बरगवां निरीक्षक ने महिला के निशानदेही पर घर से कुछ दूर नाले में बोरी में लिपटा बालिका का शव बरामद कर लिया। वहीं महिला को हिरासत में लेकर पूछतांछ शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button